‘
कोरबा :– राष्ट्रीय 9वें पोषण माह के तहत 16 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र लालघाट क्रमांक-1 में ‘ “मेरी थाली, मेरी पहचान’ थीम पर विषेश जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों महिलाओं एवं परिवारों को संतुलित आहार विविधतापूर्ण भोजन और पोषण की महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास वसंत मिंज के निर्देशन, परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षक प्रियतमा धांधी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता मधु श्रीवास्तव, अरुणा मधु खलखो एवं सुशीला बरेठ ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप गतिविधियां कराईं।

कार्यक्रम
में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्थानीय खाद्य पदार्थों की उपयोगिता तथा बच्चों और महिलाओं के बेहतर पोषण पर जोर दिया गया। गतिविधियों के माध्यम से बताया गया कि पोषण केवल भोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।

संतुलित थाली से स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की राह निकलती है—‘मेरी थाली, मेरी पहचान’ ने इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक संकल्प दोहराया
