: एक तरफ कश्मीर से औली तक बर्फ की चादर बिछ गई है और दूसरी तरफ इसका असर दिल्ली (Delhi Winter) जैसे मैदानी इलाकों में खूब दिख रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) की वजह से दिल्ली में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है. लोग स्वेटर, जैकेट और मफलर से कान ढके बिना घरों से नहीं निकल रहे हैं. यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में सर्दी कंपकपाने लगी है. वहीं, राजस्थान में 23-24 दिसंबर को मौसम (Rajasthan Weather) के करवट लेने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग (IMD) ने यहां बारिश की संभावना जताई है. आइए जानते हैं कि आपके राज्य में आज कैसा मौसम रहेगा.
कश्मीर घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है. बर्फबारी के साथ-साथ नदियां और झरने भी जमने लगे हैं. गुलमर्ग, जो लोगों का फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है, वहां ताजा बर्फबारी के बाद नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. आसमान से हो रही बर्फबारी ने गुलमर्ग की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं. यहां लगभग 6 इंच बर्फ जमी हुई है.
ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ेगा ज्यादाठंड के कारण गुलमर्ग में नदी-नाले जम गए हैं. पहाड़ों से गिरने वाले झरनों का पानी भी जमकर बर्फ बन गया. जबकि, पानी की पाइपों और नलों पर भी बर्फ की चादर जम गई. 21 दिसंबर से चिल्लेकलां शुरू हो रहा है, जिसके बाद ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ेगा.दिल्ली में आज कितना तापमान?बता दें कि आज रविवार को दिल्ली में मिनिमम टेंपरेचर 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे कम तापमान दिल्ली के सफदरजंग में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
दूसरी तरफ, दिल्ली की हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 300 के ऊपर रिकॉर्ड किया गया.पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारीठंड के आते ही बर्फबारी का दौर पहाड़ों पर शुरू हो गया है. जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी आम लोगों के परेशानी बनी हुई है, लेकिन सैलानियों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. शनिवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं को मौसम की पहली बर्फबारी का शानदार गिफ्ट दिया.
श्रद्धालुओं के लिए ये बर्फबारी किसी खास मौके की तरह थी, जिसका वो पूरा लुत्फ उठा रहे थे.पहाड़ पर सैलानियों की बल्ले-बल्लेखैर कश्मीर के ऊपरी हिस्सों पर पहले से ही हो रही बर्फबारी, सैलानियों को अपनी ओर खींचने का बहाना बन गया है. गुलमर्ग की तस्वीरें बता रही हैं कि बर्फबारी का दौर अभी बस शुरू ही हुआ है.
