Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सामाजिक समरसता समानता बाबा का संदेश आज के समय में भी अधिक सार्थक: तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    सामाजिक समरसता समानता बाबा का संदेश आज के समय में भी अधिक सार्थक: तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2023Updated:December 19, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाली कोरबा/तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम नवनिर्वाचित विधायक पालीतानाखार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बाबा गुरू घासीदास की जयंती समारोह पाली ग्राम पंचायत बतरा में शामिल हुए। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि बाबा गुरूघासीदास का सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश सार्थक है। उनके उपदेश का असर है कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता बनी हुई है। बाबा के बताये रास्ते पर चलकर शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामायण देवी खुसरो ग्राम पंचायत सरपंच ने की छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि कुलदीप मरकाम संगठन मंत्री,विमल सिंह मरावी, सरपंच सत्यनारायण पैकरा,जगत नेताम,हेमंत यादव, विकास जगत,सीलवंत जगत,सत्येंद्र आयम,रवि उइके,राजेंद्र राज,अभिषेक खुसरो,नीलेश राज उपस्थित थे।

       विधायक मरकाम ने बाबा घासीदास जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्थाओं अंतर्गत उनका यह पहला उद्बोधन कार्यक्रम है।समारोह आयोजित करने के लिए ग्रामीण जनों को बधाई दी।उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का उपदेश देकर सामाजिक समरसता का सूत्रपात किया हमें गर्व है बाबा के आशीर्वाद एवं जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ समृद्ध प्रकृति उर्वरा भूमि क्षेत्र बना है। यहां खनिज एवं वन संसाधनों की बहुलता में देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के अन्य प्रकल्पों पर काम करेंगे शैक्षणिक विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
    
      आवासहीन परिवारों को मकान विषमता को दूर करने काम करेंगे तभी बाबा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब हम सब उनके बताये रास्ते पर चलकर समृद्व छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।मनखे-मनखे एक समान का बाबा का संदेश अभूतपूर्व है। उनके संदेशों की भावना को हमारे संविधान में भी शामिल किया गया है। जिसके कारण देश आज तरक्की के नये आयाम स्थापित कर रह है सरपंच केराझरिया ने बाबा के जीवन दर्शन,शिक्षा एवं संदेश पर प्रकाश डाला।बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण उन्हें सादर नमन कर विधायक का जोशीला स्वागत किया।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस एक्टर की वाईफ ED की रडार पर,पूछताछ के लिए नोटिस हुआ जारी……
    Next Article कम मेहनत में स्कोर करें ज्यादा मार्क्स, ये तरीके दिलाएंगे बढ़िया नंबर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यह जनगणना देश की रीढ़ और विकास की मजबूत नींव, CM मोहन यादव ने MP में किया जनगणना 2027 प्रक्रिया की शुभारंभ…

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित; सीएम साय ने किया ऐलान जानें क्या…

    April 16, 2026

    राष्ट्रपति पुतिन फिर आएंगे भारत; ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में होंगे शामिल जाने…

    April 16, 2026

    LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट; भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ इतना कम, आयात भी घटकर हुआ आधा.. जाने क्या है वजह…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यह जनगणना देश की रीढ़ और विकास की मजबूत नींव, CM मोहन यादव ने MP में किया जनगणना 2027 प्रक्रिया की शुभारंभ…
    • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित; सीएम साय ने किया ऐलान जानें क्या…
    • राष्ट्रपति पुतिन फिर आएंगे भारत; ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में होंगे शामिल जाने…
    • LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट; भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ इतना कम, आयात भी घटकर हुआ आधा.. जाने क्या है वजह…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में हुआ सरपंच सम्मान सम्मेलन का आयोजन• आरंग, अभनपुर, धरसींवा एवं गरियाबंध जिले के 150 से अधिक सरपंच हुए शामिल
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?