नई दिल्ली:– शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और वैभव की देवी माता लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने तथा कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, घर में बरकत आती है और धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
- माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें
सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें कमल का फूल, पीले या सफेद फूल, धूप और दीप अर्पित करें। - श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें
शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। - ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें
इस दिन कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करें।
