मध्य प्रदेश:- सीएम मोहन कैबिनेट के विस्तार की चर्चा के बीच छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मंत्रिमंडल का गठन हो गया है, यहां पर सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. मोहन यादव मंत्रियों के नामों की लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे हैं और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. संभावना है कि आज मंत्रियों के नाम तय हो जाएंगे. इससे पहले सीएम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर चर्चा की है. इधर, कैलाश विजयवर्गीय ने नए सीएम मोहन यादव की जमकर तारीफ की है, उन्होंने कहा कि वह चुने गए विधायकों में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं.
सीएम मोहन यादव से मिले सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर राज्य के विकास से संबंधित अनेक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा उन्हें राज्य की उत्तरोत्तर वृद्धि में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.
