रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी कुल संपत्ति 94 अरब डॉलर है. अंबानी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से आता है. ग्लोबल रैंकिंग में उनका नंबर 15वां है.
2/10गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी है. वह देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी कुल संपत्ति 72 अरब डॉलर है. अडानी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के शेयरों से आता है और उनकी ग्लोबल रैंकिंग 16 है.
3/10 HCL टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और एमडी शिव नादर देश के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी कुल संपत्ति 29.3 अरब डॉलर है. ग्लोबल रैंकिंग में 46वें पायदान पर आने वाले नादर की संपत्ति का बड़ा हिस्सा HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों से आता है.
4.जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं. देश के अमीरों की लिस्ट में उनका नंबर चौथा है और वह ग्लोबल रैंकिंग में 51 पायदान पर हैं. उनके पास कुल 29 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. जिंदल की संपत्ति का बड़ा हिस्सा जिंदल ग्रुप के शेयरों से आता है
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सायरस पूनावाला देश के पांचवें सबसे अमीर शख्सियत हैं. उनके पास कुल 22.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. पूनावाला की संपत्ति का बड़ा हिस्सा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के स्टॉक से आता है. संपत्ति के मामले में वह दुनियाभर में 79वें नंबर पर हैं.
6/10डीएचएफएल के चेयरमैन और एमडी दिलीप सांघवी देश के छठे सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी कुल संपत्ति 20 अरब डॉलर है और दुनियाभर में उनका नंबर 89वां है.
7/10कुमार मंगलम बिरला दुनियाभर में 96वें नंबर पर हैं. बिरला ग्रुप के चेयरमैन देश के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी कुल संपत्ति 18.7 अरब डॉलर है. बिरला ग्रुप खनन, इस्पात, बिजली और वित्तीय सेवाओं में काम करता है.
8/10एएफसी इंडिया के चेयरमैन राधाकृष्ण दमानी देश के आठवें अमीर व्यक्ति हैं. 18 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वह दुनियाभर में 100वें पायदान पर हैं. दमानी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा एएफसी इंडिया के शेयरों से आता है, जो एक निवेश कंपनी है.
9/10आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और एमडी लक्ष्मी मित्तल भारत के नौवें सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी कुल संपत्ति 16.5 अरब डॉलर है. दुनियाभर के अरबपतियों लिस्ट में उनका नंबर 107वां है.
10/10डीएलएफ लिमिटेड के कुशल पाल सिंह (Kushal Pal Singh) 15.1 बिलियन डॉलर की संपति के साथ दुनियाभर में 117वें नंबर पर हैं. देश के अरबपतियों में उनकी रैंक 10 है.
