Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वजन रखना चाहते हैं कंट्रोल तो डिनर करिए थोड़ा जल्दी, इस आदत के और भी कई फायदे
    blog

    वजन रखना चाहते हैं कंट्रोल तो डिनर करिए थोड़ा जल्दी, इस आदत के और भी कई फायदे

    By Tv 36 HindustanDecember 27, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : जल्दी डिनर के लाभ – शरीर को सेहतमंद रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन तो जरूरी है ही, इसके साथ जरूरी है कि आप समय पर अपना भोजन करें। पोषण विशेषज्ञ कहते हैं, समय पर भोजन करना, विशेषतौर पर जल्दी डिनर करना हमारे लिए बहुत जरूरी है, वजन कंट्रोल रखने से लेकर शुगर को नियंत्रित रखने, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में भी इससे लाभ मिल सकता है। अक्सर देखा गया है कि हम देर रात में भोजन करते हैं, अस्वस्थ चीजों का सेवन करते हैं इससे कई प्रकार से शरीर को नुकसान हो सकता है।

    एंडोक्राइन सोसाइटी के जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, देर से खाना खाने से वजन और रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। पर भोजन का समय हमारी सेहत को किस प्रकार से प्रभावित करता है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

    अध्ययन में क्या पता चला?

    जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जोनाथन सी. जेन कहते हैं, अध्ययन के दौरान हमने समझने की कोशिश की, क्या देर से खाना वास्तव में हमारे लिए नुकसानदायक है? इसमें शोध टीम ने पाया कि देर से डिनर करने से हमारा मेटाबॉलिज्म इस तरह से बदल जाता है जो मोटापे को बढ़ावा दे सकता है।

    इसके लिए 20 लोगों के साथ अध्ययन किया गया। एक ग्रुप को शाम 6-7 के बीच और दूसरे को रात में 10 बजे भोजन दिया गया। सभी प्रतिभागी एक ही समय पर सोने जाते थे।अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि देर से खाना खाने वालों में रक्त शर्करा का स्तर अधिक और फैट बर्न की मात्रा कम होती है।

    क्या होना चाहिए डिनर का समय?

    अन्य प्रयोगशाला अध्ययनों से भी पता चलता है कि यदि आप अपनी दिनचर्या को सामान्य सर्कैडियन रिदम के साथ लेकर नहीं चलते हैं, तो शरीर में ग्लूकोज का उस तरह से मेटाबॉलिज्म नहीं हो पाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

    ज्यादातर अध्ययनों में बताया गया है कि शाम के सात बजे तक डिनर करना सबसे बेहतर समय होता है। ये वजन को कंट्रोल रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।

    शुगर का स्तर रहता है कंट्रोल

    देर से डिनर करने से टाइप-2 डायबिटीज और इसके कारण होने वाली जटिलताओं का खतरा भी बढ़ जाता है। रात में सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करने से शरीर, इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम होता है। इंसुलिन का स्तर उचित बनाए रखने से टाइप-2 मधुमेह का खतरा काफी कम हो जाता है। रात में सोने से लिए 10 बजे का समय आदर्श माना जाता है ऐसे में 6-7 बजे के बीच डिनर करना डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है।

    नींद होती है बेहतर

    रात का खाना जल्दी खाने से आपको सोने से पहले कम से कम 2-3 घंटे का समय मिल जाता है। देर शाम तक मेटाबॉलिज्म की दर भी कम होने लगती है जिससे पाचन पर असर हो सकता है। अपच या कब्ज जैसी समस्याओं के कारण नींद प्रभावित होने लगती है। इसलिए जल्दी डिनर करना और इसके बाद कुछ मिनट की वॉक आपको भोजन को बेहतर तरीके से पचाने और अच्छी नींद लेने में मददगार हो सकती है।

    अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news नई दिल्ली वजन रखना चाहते हैं कंट्रोल तो डिनर करिए थोड़ा जल्दी हेल्थ
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकार हो जाए चोरी तो पैसा वसूल रहेगा ये इंश्योरेंस प्लान, जानिए कितना आएगा खर्च
    Next Article IPS पद पर चयन होने के बाद कितने चरण की ट्रेनिंग होती है जानिए….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?