नई दिल्ली:– श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली कामिका एकादशी इस बार 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। हिन्दू धर्म ग्रथों में भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए एकादशी व्रत रखना शुभ माना गया है। क्योंकि, एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है।
मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस कुछ विष्णु भगवान की पूजा करने के साथ अगर कुछ उपाय किए जाएं तो वहां काफी लाभकारी सिद्ध होते है।
कामिका एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए ?
तुलसी पौधे की पूजा करें
ज्योतिष शास्त्र में कामिका एकादशी के दिन तुलसी पौधे की पूजा करना शुभ बताया गया है। इस दिन शाम को तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा
इसके साथ ही, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा भी करें। इस दिन पीले पुष्प, पीले फल और खीर का भोग अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत और धन लाभ के योग बनते है।
वस्त्र, अनाज और फल का दान करें
पीले वस्त्र, अनाज और फल भगवान को अर्पित करने के बाद जरूरतमंदों को दान करें। यह उपाय पुण्य के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।
अभिषेक, मंत्र जाप करें
एकादशी की सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का केसर मिले दूध से अभिषेक करें। इसके बाद तुलसी की माला से ‘ॐ नमो वासुदेवाय नमः’ मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें। धार्मिक ग्रंथों में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ भी इस दिन अत्यंत फलदायी माना गया है।
मुख्य द्वार की सफाई करें
घर का मुख्य दरवाजा घर में प्रवेश का प्रमुख स्थान माना जाता है। कामिका एकादशी से पहले मुख्य द्वार को अच्छी तरह साफ करें। चाहें तो दरवाजे के पास दीपक जला सकते हैं और भगवान विष्णु का स्मरण कर सकते हैं धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में शुभता का वातावरण बना रहता है।
