Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इस कांग्रेस की महिला महापौर ने कार के साथ लौटाई ये सुविधाएं,बताई ये चौंकाने वाली वजह……
    मध्य प्रदेश

    इस कांग्रेस की महिला महापौर ने कार के साथ लौटाई ये सुविधाएं,बताई ये चौंकाने वाली वजह……

    By Tv 36 HindustanDecember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर:- नगर निगम की वित्तीय  हालत इतनी खराब हो गई है कि नगर निगम के कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है. जब यह जानकारी ग्वालियर नगर निगम की कांग्रेस पार्टी की महापौर शोभा सिकरवार को लगी तो उन्होंने निगम से मिली हुई कार उन्हें वापस लौटा दी. इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की कोई सुविधा लेने से इनकार कर दिया. दरअसल पिछले कुछ समय से ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई है. खर्च बहुत ज्यादा है और नगर निगम की आमदनी इतनी नहीं हो पा रही है.

    यही वजह है कि ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति काफी गड़बड़ा गई है. हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्वालियर नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारियों को उनका वेतन तक नहीं मिल पा रहा है. इस बात की जानकारी नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार को भी है. यही वजह रही कि गुरुवार को महापौर शोभा सिकरवार ने नगर निगम से मिली हुई गाड़ी को वापस कर दिया. उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को गाड़ी की चाबी थमा दी.

    नगर निगम की वित्तीय हालत खराब

    महापौर शोभा सिकरवार ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि इन दोनों ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति काफी खराब है और शासन से भी पैसा नहीं मिल रहा है, ऐसे में नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन भी नहीं मिल पा रहा है. यही वजह है कि वह नगर निगम की गाड़ी वापस कर रही हैं. अब वह निगम की किसी भी सुविधा का उपयोग नहीं करेंगी. इसके साथ ही महापौर शोभा सिकरवार ने नगर निगम के अधिकारियों को भी यह नसीहत दी है कि फिजूल खर्ची बंद करें और नगर निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएं.

    57 साल बाद नगर निगम में लहराया कांग्रेस का परचम

    आपको बता दें की शोभा सिकरवार ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार की पत्नी हैं. शोभा सिकरवार ने ग्वालियर नगर निगम की महापौर सीट पर काबिज होकर 57 साल बाद कांग्रेस का परचम ग्वालियर नगर निगम पर लहराया है. शोभा सिकरवार इससे पहले ग्वालियर नगर निगम में पार्षद भी रह चुकी हैं. उनके पति सतीश सिंह सिकरवार पहले बीजेपी में थे लेकिन साल 2020 में हुए उपचुनाव के पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से जीतकर विधायक चुन लिए गए थे.

    वित्तीय हालत खराब तो कैसे होगा ग्वालियर का विकास

    इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी शोभा सिकरवार को ग्वालियर नगर निगम की महापौर सीट से चुनाव लड़वाया और शोभा सिकरवार ने महापौर सीट पर जीत दर्ज की. शोभा सिकरवार द्वारा नगर निगम से मिली कार वापस लौटाने पर तमाम तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं कि आखिर ग्वालियर जैसे महानगर की नगर निगम की यह हालत है और शासन से उसको पैसे की कोई मदद नहीं मिल रही है तो भला ग्वालियर शहर का विकास किस तरह होगा ।

    शोभा सिकरवार ने कहा, “नगर निगम की वित्तीय हालत ठीक नहीं है शासन से भी पैसा नहीं मिल रहा है कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है. इसलिए आज मैं अपनी गाड़ी वापस कर रही हूं अधिकारियों से भी कहूंगी कि वे भी सहयोग करें नहीं तो कर्मचारी अपना भरण पोषण कैसे कर पाएंगे इसलिए आज मैं यह पहल कर रही हूं.

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur This woman mayor of Congress returned these facilities along with the car Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपीएम मोदी और अमीर की एक मुलाकात ने कर दिया काम,फांसी की सजा से ऐसे बचे आठ पूर्व नौसैनिक….
    Next Article सनकी पति ने सोते समय पत्नी पर किया हमला,फिर जो हुआ वो बहुत ही दर्दनाक,जिनके हो जाएगे रोंगटे खड़े…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट…

    October 28, 2026

    भारत में आज लॉन्च होगा Free Fire India, कंपनी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं डाउनलोड…

    October 28, 2026

    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार ये उत्पाद बनें प्रदेश की पहचान – मुख्यमंत्री साय…

    October 28, 2026

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व सीएम साय…

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट…
    • भारत में आज लॉन्च होगा Free Fire India, कंपनी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं डाउनलोड…
    • हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार ये उत्पाद बनें प्रदेश की पहचान – मुख्यमंत्री साय…
    • रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व सीएम साय…
    • मिथुन, कन्या और कुंभ को मिल सकते हैं नए अवसर, ये राशि रखें संयम देखिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?