नई दिल्ली:- गरेना ने अपने पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Free Fire India (FFI) को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह गेम 28 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। खास तौर पर भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस स्टैंडअलोन मोबाइल गेम में इंडिया-स्पेसिफिक कंटेंट, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और अलग-अलग कैटेगरी के स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक, गेम के लॉन्च के मौके पर गरेना एक खास दिवाली कैंपेन भी शुरू करने वाली है। यह कैंपेन भारत की सांस्कृतिक विविधता और अलग-अलग समुदायों की परंपराओं को दर्शाएगा। 15 नवंबर तक चलने वाले इस इवेंट में थीम-बेस्ड आर्टवर्क, खास कॉस्ट्यूम और एक्सक्लूसिव इन-गेम कंटेंट देखने को मिलेगा।
