Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कहीं आपका भी फोन तो नहीं हो गया है हैक,इन तरीकों से लगा सकते हैं पता,जाने…..
    News

    कहीं आपका भी फोन तो नहीं हो गया है हैक,इन तरीकों से लगा सकते हैं पता,जाने…..

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आपने कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि उनका फोन हैक हो गया है. टेक्नोलॉजी के इस युग में ऐसा होना संभव भी है. कोई हैकर आपको पता चले बिना आपका फोन हैक कर सकता है और आपका डाटा एक्सेस कर सकता है. हैकर आपकी निजी जानकारी जान सकता है और उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है. अब सवाल यह है कि यह पता लगाएं कि कहीं आपका फोन तो नहीं हो गया है. इसका जवाब हम आपको बताते हैं.

    आपको यह जानकर खुशी होगी कि आप घर बैठे यह अपने आप मालूम कर सकते हैं कि आपका मोबाइल हैक या नहीं. इसके लिए आपको टेक्नोलॉजी का गुरू होने की जरूरत नहीं है. अगर आप टेक्नोलॉजी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते तो भी बेहद आसान तरीकों से इसका पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. आइए आपको इन तरीकों के बारें में विस्तार से बताते हैं.

    फोन की बैटरी का तेजी से खत्म होना

     आपका फोन हैक है या नहीं यह पता लगाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने फोन की बैटरी पर नजर रखें. अगर अचानक से आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगी है और आपको बार-बार फोन को चार्ज करना पड़ रहा है तो यह फोन हैक होने का साइन हो सकता है. ऐसा संभव है कि कोई मैलवेयर या फर्जी ऐप्स आपके फोन की बैटरी को डिस्चार्ज कर रहे हों. आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके फोन में बैकग्राउंड ऐप्स न चल रहे हों क्योंकि ऐसा होने से भी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है.

    मोबाइल का गर्म होना

    अगर आप फोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं या फोन पर गेम खेलते हैं या मूवी देखते हैं तो हो सकता है कि आपका फोन गर्म हो जाता हो. हालांकि, यदि आपका फोन बिना कुछ किए ही गर्म हो रहा है तो यह संभावना है कि हैकर्स ने आपका फोन हैक कर लिया हो.

    असामान्य गतिविधि 

    यूजर्स के फोन पर फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत कई ऐप्स पर अकाउंट होते हैं. यदि आप अपने अकाउंट द्वारा किए गया ऐसा पोस्ट नोटिस करते हैं जो आपने नहीं किया हो तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके फोन की सुरक्षा में सेंध लग गई हो. अगर आप अपने फोन से ईमेल नहीं भेज पा रहे हैं और न ही प्राप्त कर पा रहे हैं तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया हो.

    फोन की स्पीड कम होना

     अगर अचानक से आपका स्मार्टफोन धीमा हो जाए या सुस्त तरीके से काम करने लगे तो यह भी फोन हैक होने का संकेत होता है. ऐसे में इस बात की संभावना होती है कि कोई मैलवेयर आपके फोन में हो, जो फोन की स्पीड को प्रभावित कर रहा हो.

    स्मार्टफोन अजीब तरह से काम करने लगे

     अगर आपका फोन अजीब तरह से काम करना शुरू कर दे. उदाहरण के लिए ऐप्स बार-बार क्रैश हो रहे हों या ओपन नहीं हो पा रहे हों तो ऐसा हो सकता है कि कोई मैलवेयर आपके फोन में प्रवेश कर चुका हो.

    फोन हैक होने पर क्या करें

     अगर आपको अपने फोन में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो लापरवाही न बरतें और तो तुरंत कार्रवाई करें. सबसे पहले अपने फोन को एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर से स्कैन करें. साथ ही अगर हो सके तो स्मार्टफोन को फैक्टरी रीसेट कर दें. इसके अलावा अपने मोबाइल के सभी पासवर्ड बदल दें ताकि हैकर्स आपके डाटा को एक्सेस न कर पाएं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews If your phone has also been hacked india Raipur Today latest news Today news you can find out by these methods
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजस्थान के नए मुख्य सचिव के नाम का हुआ ऐलान,केंद्र सरकार ने IAS अधिकारी को किया रिलीव,जाने पूरी बात….
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तहरीक-ए-हुर्रियत,जम्मू-कश्मीर को UAPA के तहत एक अनलॉफुल एसोसिएशन किया घोषित….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?