Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नगर निगम के कर्मचारियों पर गिरी गाज,लगा ये गंभीर आरोप,ये कर्मचारी हुए सस्पेंड….
    यूपी

    नगर निगम के कर्मचारियों पर गिरी गाज,लगा ये गंभीर आरोप,ये कर्मचारी हुए सस्पेंड….

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर:- गोरखपुर नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक देवानंद तिवारी, कनिष्ठ लिपिक मोहम्मद रिजवान और नायब मोर्हिरर ज्ञान पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने दो फर्मों को ठेके पर मिले काम की फाइल गायब कर दी। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने इन फर्मों की फाइल मांगे जाने और जांच के आदेश दिए थे लेकिन चार रिमाइंडर के बाद भी निगम अधिकारी इन कर्मचारियों से फाइल हासिल नहीं कर पाए। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश के बाद अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित किया। साल 2007 में मेसर्स सेलवेल मीडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एवं मेसर्स सेपर्स इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने गेंट्री गेट, बस यात्री शेल्टर और यूनिपोल का आवंटन कराया था।

    बदले में इन्हें कुछ कूड़ाघर का निर्माण, सौदर्यीकरण के काम करने थे। गेंट्री गेट एवं बस यात्री शेल्टर एवं यूनिपोल का आवंटन सिर्फ 15 साल के लिए किया गया था। बदले में सालाना 1875 रुपये प्रति गेंट्री गेट, बस यात्री शेल्टर एवं यूनिपोल निगम में जमा करना था। हर साल 10 फीसदी की सालाना शुल्क में बढ़ोत्तरी की शर्त थी। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक इन लोगों ने निगम कर्मचारियों से मिलीभगत कर कोई शुल्क नहीं जमा किया। हेराफेरी कर आवंटन की अवधि भी 15 साल से बढ़ा कर 30 साल कर ली।

    ये नियमावली लागू फिर भी जारी रहे पुराने आवंटन कर्मचारियों के निलंबन में यह भी खुलासा हुआ कि फरवरी 2021 में नगर निगम ने नई विज्ञापन नियमावली लागू की। नियमावली में स्पष्ट प्रावधान था कि लागू होने की तिथि के पूर्व के सभी विज्ञापन संबंधी आवंटन मसलन गेंट्री गेट, यूनिपोल, बस यात्री शेल्टर रद्द किए जाते हैं।

    जानकारी के मुताबिक मेसर्स सेलवेल मीडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को 11 गेंट्री गेट, 23 बस यात्री शेल्टर और 15 यूनिपोल मिले थे। इनके बदले में सालाना शुल्क के साथ कूड़ाघर एवं सौदर्यीकरण का काम करना था। मेसर्स सेपर्स इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड 6 गेट्रीगेट मिले थे। आरोप है कि कर्मचारियों से मिलीभगत कर इन दोनों फर्मों ने नगर निगम को करीब तीन से चार करोड़ की आर्थिक क्षति पहुंचाई। हालांकि दोनों फर्मों का पक्ष सामने नहीं आया है, उनका पक्ष मिलेगा तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Municipal Corporation employees were punished Raipur these serious allegations were made Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकारी टीचर्स की निकली बम्पर भर्ती, सैलरी मिलेगी 70000 रूपये, देखे आवेदन की आखरी तिथि….
    Next Article 2,460 रुपये की मंथली EMI पर घर लाए Honda की नई चमचमाती स्कूटर, झक्कास फीचर्स और 55kmpl माइलेज के साथ देखें फाइनेंस प्लान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?