छत्तीसगढ़:– ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम आज गुरुवार सुबह 11 बजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जारी रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लोडाउन और डाउन जैसी स्थिति देखने को मिली। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे DigiLocker और SMS जैसे वैकल्पिक माध्यमों से अपना परिणाम चेक करें।
कहां और कैसे चेक करें ICSE-ISC Result 2026
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं
ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं, होमपेज पर ‘Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें, ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) कोर्स चुनें, अपनी Unique ID, Index Number और Captcha भरें, ‘Show Result’ पर क्लिक करें, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें
DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट
DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें, CISCE बोर्ड सेक्शन में जाएं, अपनी डिटेल्स डालकर डिजिटल मार्कशीट एक्सेस करें
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
यदि वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं
मैसेज बॉक्स में अपनी Unique ID टाइप करें,
इसे 09248082883 पर भेजें,
कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा
रिजल्ट के बाद क्या करें?
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं, यदि अंकों में किसी प्रकार की त्रुटि या असंतोष हो, तो Re-evaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड जल्द ही पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया और तारीखें जारी करेगा।
लखनऊ में छात्रों में उत्साह
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस साल करीब 22,000 से अधिक छात्रों ने ICSE और ISC परीक्षा दी थी। रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी शहर से टॉपर्स की उम्मीद जताई जा रही है।
महत्वपूर्ण सलाह
वेबसाइट स्लो होने पर बार-बार रिफ्रेश न करें
DigiLocker और SMS का उपयोग करें
केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही रिजल्ट देखें
ट्रैफिक के कारण वेबसाइट पर दिक्कतें
ICSE और ISC Result 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है, लेकिन भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट पर दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में DigiLocker और SMS सबसे तेज और भरोसेमंद विकल्प साबित हो रहे हैं।
