Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नए रूप में CM मोहन यादव, रामलला के दर्शन के लिए घर-घर बांट रहे निमंत्रण, लोगों से की ये अपील…..
    मध्य प्रदेश

    नए रूप में CM मोहन यादव, रामलला के दर्शन के लिए घर-घर बांट रहे निमंत्रण, लोगों से की ये अपील…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- अयोध्या के भव्य राममंदिर के उद्घाटन और रामलला के दर्शन के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं. हर कोई अयोध्या जाने को लेकर आतुर है. इसी बीच सीएम मोहन यादव भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में पहुंचे और लोगों को अयोध्या के लिए निमंत्रण दिया. सीएम अक्षत टोली में शामिल होकर जनता को निमंत्रण देने पहुंचे और अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की अपील की है.

    बीजेपी पूरे एमपी में घर-घर जाकर लोगों को अयोध्या जाकर रामलला क दर्शन करने के लिए अक्षत निमंत्रण दे रही है और उसी कड़ी में सीएम मोहन यादव भोपाल की सड़कों पर निकले और लोगों को अयोध्या जाने का निमंत्रण दिया. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा, जिसके लिए खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव घर- घर जाकर आमंत्रण बांट रहे हैं.

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘मैं लोगों को अयोध्या का निमंत्रण देने आया हूं. जैसा कि हमारे माननीय मोदी जी ने अपील की है कि 22 जनवरी को न आकर अन्य किसी दिन अयोध्या आएं, तो वही निमंत्रण देने आया हूं. हम पहले ही बोल चुके हैं कि अयोध्या जाने वाले रामभक्तों का स्वागत भी करेंगे.’

    भोपाल के फूलों से सजेगा अयोध्या

    22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. ऐसे में प्रभु राम की सेवा के लिए विभिन्न राज्यों से जहां कोई 108 फीट की अगरबत्ती तैयार कर रहा है तो किसी ने अष्टधातु का 2100 किलो का घंटा तैयार कर भेजा है. वहीं भोपाल के एक पर्यावरण प्रेमी और नर्सरी संचालक को अयोध्या के मंदिर परिसर को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी मिली है, इसके तहत भोपाल में तैयार किए पांच प्रकार के फूलों के 35 हजार छोटे-बड़े पौधों के अलावा ग्रास व पेड़ ट्रक में भरकर अयोध्या भेजे जा रहे हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel CM Mohan Yadav in new form Hindi khabar Hindi news hindinews india is distributing invitations from door to door for darshan of Ramlala Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleड्राइवर की औकात पूछने वाले इस कलेक्टर पर बड़ी कार्रवाई,इस जगह से धोना पड़ गया हाथ…..
    Next Article इतने बजे बंद हो जाएंगे बाजार, देर रात तक दुकान खोली तो होगा एक्शन, सिर्फ इनको मिलेगी छूट….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में आज गणेश विसर्जन झांकी, शाम 6 बजे से इन प्रमुख रास्तों पर नो एंट्री, जानें रूट…

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बिगड़े हालात, इतने पर्वतारोही-ट्रैकर फंसे, चारधाम यात्रा रुकी…

    September 28, 2026

    1150 मिमी से ज्यादा बरसा पानी, अब कमजोर हो रहा मौसम सिस्टम आगे कैसा रहेगा मौसम जाने यहां से…

    September 28, 2026

    मुनगे से पोषण की ये बेहतरीन पहल ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने…

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में आज गणेश विसर्जन झांकी, शाम 6 बजे से इन प्रमुख रास्तों पर नो एंट्री, जानें रूट…
    • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बिगड़े हालात, इतने पर्वतारोही-ट्रैकर फंसे, चारधाम यात्रा रुकी…
    • 1150 मिमी से ज्यादा बरसा पानी, अब कमजोर हो रहा मौसम सिस्टम आगे कैसा रहेगा मौसम जाने यहां से…
    • मुनगे से पोषण की ये बेहतरीन पहल ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने…
    • अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?