नई दिल्ली:- अर्जुन की छाल का उपयोग आयुर्वेद में कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है. विशेष रूप से इसका सेवन दिल संबंधित बीमारियों के इलाज में. इसके अलावा यह सर्दी जुकाम में भी राहत पहुंचाने का काम करता है. लेकिन इसके सेवन से पहले इसके कुछ साइडइफेक्ट्स भी हैं जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए. तो चलिए आपको बताते हैं अर्जुन की छाल के नुकसान।
अर्जुन छाल के नुकसान |
- किसी भी बीमारी के इलाज में अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. इसके सेवन के लिए आप आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह जरूर लीजिए.
- आमतौर पर तो इसके कोई बहुत बड़े साइडइफेक्टस नहीं हैं, लेकिन कुछ स्थितियो में गैस, मितली, सिरदर्द की परेशानी हो सकती है. अगर इसके सेवन के बाद आपको कुछ ऐसा महसूस होता है तो तुरंत इसको पीना बंद कर दीजिए.
- थायराइड की भी परेशानी हो सकती है. इसकी ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हाइपोथायरायडिज्म का खतरा बढ़ सकता है आपको इसलिए यह काढ़ा पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लीजिए.
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है. वहीं जो लोग किसी तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं उन्हें तो इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए.
अर्जुन की छाल के फायदे |
अर्जुन की छाल जुकाम, मुंह के छाले, मोटापे को कंट्रोल करने में बहुत कारगर साबित हो सकती है. यह डायबिटीज में भी बहुत फायदेमंद साबित होती है. इसका काढ़ा बनाकर आप पी सकते हैं.
