Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ताकत झोंकने की तैयारी में कांग्रेस, यूपी में इन चेहरों को मिल सकता है टिकट…
    News

    ताकत झोंकने की तैयारी में कांग्रेस, यूपी में इन चेहरों को मिल सकता है टिकट…

    By Tv 36 HindustanJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:- कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में सीटों की भागीदारी को लेकर कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों के परिणामों को आधार बनाकर अपने लिए नए समीकरण बनाएगी। 

    कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट रायबरेली व अमेठी के अलावा लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर समेत एक दर्जन सीटों पर दावा नहीं छोड़ेगी। कुछ नेताओं का मानना है कि उप्र में पार्टी के हिस्से डेढ़ दर्जन सीटें आ सकती हैं। पार्टी उन्हीं सीटों पर ताकत झाेंकेगी, जहां गठबंधन में शामिल दलों के सहयोग से जीत सुनिश्चित की जा सके।

    सीटों की दावेदारी को लेकर मंथन

    दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय नेतृत्व सभी प्रदेशों के प्रभारी व अध्यक्षों के साथ विशेष बैठक करेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यूपी जोड़ो यात्रा छोड़कर बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों का कहना कि बैठक में यूपी में सीटों की दावेदारी को लेकर भी मंथन होगा।

    कांग्रेस दूसरे दलों से आए कुछ नेताओं के लिए जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करेगी। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो रायबरेली की सीट से केवल सोनिया गांधी ही जीत दर्ज कर सकीं थीं।

    इमरान मसूद पर लगा सकती है दांव

    पार्टी फतेहपुर सीकरी, अमेठी व कानपुर की तीन सीटों पर ही दूसरे स्थान पर रही थी। 2014 लोकसभा चुनाव में रायबरेली में सोनिया गांधी व अमेठी में राहुल गांधी ही जीत सके थे। कांग्रेस तब छह सीटों सहारनपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी व कुशीनगर में दूसरे स्थान पर रही थी। 

    दोनों बार कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल दूसरे नंबर पर रहे थे। सहारनपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 2019 लोकसभा चुनाव में दूसरे तथा 2014 लोकसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। पार्टी कानपुर में अपना दावा बरकरार रखने के साथ ही बसपा छोड़कर कांग्रेस में वापस आए इमरान मसूद पर भी फिर दांव लगाना चाहेगी।

    पूर्व सांसद रवि वर्मा को मिल सकता है मौका

    इसके अलावा कांग्रेस वाराणसी व लखीमपुर खीरी की सीट भी अपने पास रखने का प्रयास करेगी। 2014 व 2019 दोनों लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे स्थान पर रहे थे। लखीमपुर खीरी सीट से कांग्रेस बीते दिनों सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद रवि वर्मा अथवा उनकी बेटी डाॅ. पूर्वी वर्मा को मैदान में उतारने के लिए अपना दावा कर सकती है। 

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Congress is preparing to show strength Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंत्रियों के जनसम्पर्क अधिकारियों के तय हुए नाम,जारी हुई लिस्ट,देखें किस मंत्री का PRO कौन….
    Next Article राजा दशरथ ने यहां किया था पुत्रेष्टि यज्ञ… राम मंदिर जाएं तो जरूर घूम कर आएं, सरयू पार करने पर मिलता है रास्ता….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…

    February 15, 2026

    कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

    February 15, 2026

    दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…
    • कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…
    • दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
    • आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…
    • आज का राशिफल किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?