राजस्थान:- सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि उन्हें खूब सारे बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्हें चिंता करने की जरूरत इसलिए नहीं है, क्योंकि मकान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे और गैस भी सस्ती मिलेगी।
बता दें कि उदयपुर जिले की झाडोल सीट से दूसरी बार विधायक बने बाबूलाल खराड़ी की दो पत्नियां और 8 बच्चे हैं।
