कोरबा / पत्रकार पवन तिवारी के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। 108 वर्ष का लंबा जीवन जीने वाले पारसनाथ तिवारी अपने पीछे परिवार और जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियां छोड़ गए हैं।
पारसनाथ तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) में सुरक्षा अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने परिवार के साथ जीवन बिताया। उनके पुत्र माधव प्रसाद तिवारी छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक हैं। पारसनाथ तिवारी वरिष्ठ सदस्य के रूप में सम्मानित थे। उनके निधन से परिजनों को गहरा दुख पहुंचा है।उनके निधन की खबर से परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
108 वर्ष का जीवन अपने आप में अनुभवों, यादों और कई पीढ़ियों के सफर का साक्षी होता है। पारसनाथ तिवारी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में परिजन और शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई दिए।
दिवंगत पारसनाथ तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
