बहुत मुश्किल है ऐसा हो कि आप एक किसी अहम विभाग में जाएं और पाएं कि यहां तो केवल और केवल महिलाएं काम कर रही हैं. पुरूषों का अब भी ज्यादातर संस्थानों और क्षेत्रों पर दबदबा नजर आता है. महिलाओं की भागीदारी धीरे-धीरे बढ़ तो रही है पर अभी वह पुरुषों के मुकाबले काफी कम है.ऐसे में आपको अमेरिका के एक शहर की कहानी चौंकने को मजबूर कर सकती है. आप ही क्या, ताज्जुब मित्रा जलाली को भी हुआ जो अमेरिका के शहर सेंट पॉल सिटी की अध्यक्ष हैं. अमेरिका में एक राज्य है, मिनेसोटा. इसकी राजधानी सेंट पॉल सिटी है. जिसकी कुल आबादी लगभग तीन लाख के आसपास होगी.सेंट पॉल सिटी काउंसिल की बैठक के लिए जब अध्यक्ष मित्रा जलाली कल पहुंची तो उन्होंने उस बैठक की सभी सदस्यों को महिला पाया
वो शहर जिस पर चलेगा अब केवल महिलाओं का राज, बना रिकॉर्डसात में से 6 अश्वेतयह जानना भी रोचक है कि काउंसिल की सभी सात महिलाएं 40 वर्ष से कम उम्र की है. साथ ही सात में से छह महिलाएं अश्वेत हैं. यह अमेरिका के लिए बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है जिस पर अक्सर व्हाइट सुप्रीमेसी के आरोप लगते हैं. 7 महिलाओं में कोई सिविल इंजीनियर है तो और दूसरी सदस्यों के पास अलग-अलग पेशे का अनुभव है.
