मध्यप्रदेश:– इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से अब अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। जिसका संचालन 17 जुलाई से होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह सेवा हफ्ते में 4 दिन उपलब्ध रहेगी। जिसको लेकर एयरलाइन ने बुकिंग और शिड्यूल जारी कर दी है।
समय और पैसे दोनों की होगी बचत
बता दें कि यह सेवा इंदौर से खाड़ी देशों के लिए बढ़ती यात्रा मांग, व्यापारिक गतिविधियों और प्रवासी भारतीयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों को अबू धाबी पहुंचने के लिए दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद या अन्य शहरों के माध्यम से कनेक्टिंग उड़ानों का सहारा लेना पड़ता था। जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
इतना लगेगा किराया
इंदौर से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। जिसका किराया शुरुआती चरण में एक तरफ का 16 से 17 हजार रुपये रखा गया है।
ऐसा रहेगा सफर
विमान इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 7 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगा और निर्धारित समय पर अबू धाबी पहुंचेगा। वहीं फ्लाइट वापसी में अबू धाबी से रात 10 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरकर इंदौर पहुंचेगी।
