Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मकर संक्रांति पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट चने के दाल की पूरी, जानें बनाने की आसान विधि
    जीवन शैली

    मकर संक्रांति पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट चने के दाल की पूरी, जानें बनाने की आसान विधि

    By Tv 36 HindustanJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : मकर संक्रांति का पर्व आने ही वाला है। ऐसे में लोग अभी से अपने घरों में कई तरह के लड्डू , चिक्की और पकवान बना रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाई जाती है और भवन को भोग लगाने के लिए पूरी और खीर बनाई जाती है। अगर आप इस बार कुछ अलग तरह की पूरी बनाना चाहते हैं तो चने की दाल की मसाला पूरी बना सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं ये पूरी कैसे बनाई जाती है।

    चना पूरी बनाना के लिए सामग्री
    आधा कप भिगोया हुआ चने का दाल
    डेढ़ कप गेहूं का आटा
    अदरक
    4-5 लहसुन की कलियां
    आधे चम्मच काली मिर्च पाउडर
    1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 चम्मच जीरा
    नमक स्वाद अनुसार
    हल्दी पाउडर
    धनिया पाउडर
    गरम मसाला
    अजवाइन
    सुखी कसूरी मेथी
    धनिया पत्ती
    तेल
    हींग

    चना पूरी बनाने की विधि
    चना पूरी बनाने के लिए सबसे पहले रात में आधा कप चने के दाल को भिगोकर रख दें। सुबह के समय पानी में से दाल को निकाले और उसे ग्राइंडर जार में डालें। अब इस जार में 4-5 लहसुन की कलियां, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा और आधा ग्लास पानी डालें और इन्हें ग्राइंडर में बारीकी से पीस लें। हमने चने की दाल का जो मिश्रण तैयार किया है इसमें ज़रा सा हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच अजवाइन, नमक स्वाद अनुसार और कसूरी मेथी और धनिया पत्ती को मिश्रण में अच्छी तरह मिलाएंगे। अब एक बड़े भगोने में डेढ़ कप गेहूं का आटा लें और उसमे दाल का पेस्ट डालें। अब इस पेस्ट को आटे में अच्छी तरह मिलाएं और उसी से आटे को गूंथें। जब आटा गूंथकर हो जाए तो उस पर ऊपर से घी लगाएं।

    अब गैस को ऑन कर उसपर कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें। अब आटे की छोटी लोई लेकर उसकी गोल गोल छोटी छोटी पूरियां बनाएं। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें ये पूरियां डालें। अब इन पूरियों को ब्राउन होने तकरखें और फिर इन्हें छान लें। आपकी गरमा गरम चने की दाल की पूरियां तैयार हैं। अब आप इन्हें दही के साथ खा सकते हैं।

    Post Views: 0

    A life Better health chhattisgarh Food Festival Hindi khabar Hindi news hindinews Make soft and tasty gram dal puri on Makar Sankranti Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबच्चेदानी खराब होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, दिखने पर जरूर करें डॉक्टर से कंसल्ट
    Next Article यह अनोखा गैजेट आपकी जीभ को आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट के लिए माउस में बदल सकता है…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…

    May 6, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय…

    May 6, 2026

    सीएम साय की अहम बैठक, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का निशाना,महिला सुरक्षा पर सियासत तेज, आज से समर कैंप की शुरुआत…

    May 6, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम: अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…
    • इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम साय की अहम बैठक, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का निशाना,महिला सुरक्षा पर सियासत तेज, आज से समर कैंप की शुरुआत…
    • प्रदेश में बदला मौसम: अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट…
    • सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे इतने और नए न्यायाधीश; कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब कितनी हो जाएगी संख्या जाने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?