Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान : 18 को आसन पर विराजेंगे रामलला, 70 वर्ष से पूजित प्रतिमा भी रखी जाएगी…
    जीवन शैली

    प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान : 18 को आसन पर विराजेंगे रामलला, 70 वर्ष से पूजित प्रतिमा भी रखी जाएगी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या : मैसूरू के शिल्पकार अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चुनी गई है। नई प्रतिमा श्याम शिला से निर्मित है और इसका वजन 150 से 200 किलो के बीच है। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी।

    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से आरंभ हो जाएगा और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया।

    चंपत राय ने बताया, 22 जनवरी को न्यूनतम विधियों की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिन के 12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान आरंभ होगा। यह पूजा करीब 40 मिनट तक चलेगी। इसके बाद करीब 75 मिनट पीएम मोदी, सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आशीर्वाद देंगे। समारोह के लिए अतिथियों को 10:30 बजे तक रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करना होगा। मंदिर परिसर में आठ हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के 25 वाद्य यंत्रों से रामलला का अभिनंदन किया जाएगा।

    राय ने बताया, प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने तय किया है और वाराणसी के आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपूर्ण कर्मकांड विधि संपन्न कराएंगे। महोत्सव में 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य व 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी व जनजातीय लोगों की उपस्थिति होगी। मंदिर निर्माण से जुड़े 500 से अधिक लोग भी शामिल होंगे।

    प्राण प्रतिष्ठा में होंगे 12 अधिवास
    16 जनवरी- प्रायश्चित, कर्मकुटी पूजन
    17 जनवरी- मूर्ति का परिसर प्रवेश
    18 जनवरी – तीर्थपूजन एवं जलयात्रा, जलाधिवास व गंधाधिवास
    19 जनवरी- औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और धान्याधिवास
    20 जनवरी- शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास
    21 जनवरी- मध्याधिवास, सायंकाल शैय्याधिवास
    योगीराज की बनाई मूर्ति होगी स्थापित


    चंपत राय ने बताया कि मैसूरू के शिल्पकार अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चुनी गई है। नई प्रतिमा श्याम शिला से निर्मित है और इसका वजन 150 से 200 किलो के बीच है। मूर्ति में प्रभु राम को पांच वर्षीय बालक के रूप में दर्शाया गया है।

    25 वाद्ययंत्रों से मंगल ध्वनि गूंजेगी
    राय ने बताया, प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगल ध्वनि गुंजायमान होगी। विभिन्न राज्यों के 25 प्रमुख और दुर्लभ वाद्ययंत्रों के मंगल वादन से अयोध्या में यह प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।

    20-21 जनवरी को बंद रहेंगे दर्शन
    20-21 जनवरी को श्रद्धालु श्रीराम लला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। 23 से नए विग्रह के दर्शन आम लोगों के लिए खुल जाएंगे। दुनिया के 50 देशों से 53 लोग आमंत्रित किए गए हैं।

    Views: 0
    70 वर्ष से पूजित प्रतिमा भी रखी जाएगी…Ritual of Pran Pratistha: Ramlala will sit on the throne on 18th Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान : 18 को आसन पर विराजेंगे रामलला मध्यप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुरु गोबिंद सिंह के सात अनमोल वचन, बदल देंगे आपके जीवन जीने का नजरिया…
    Next Article सर्दियों के मौसम में तैयार करके रखें तिल-गुड़ के लड्डू, सेहत के लिए भी हैं लाभदायक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…

    November 20, 2026

    मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…

    November 20, 2026

    सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…

    November 20, 2026

    चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

    November 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…
    • मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…
    • सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…
    • चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…
    • मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?