Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बच्चों में सबसे ज्यादा पाई जाती है दिमाग की ये बीमारी, जानें क्या है इसके कारण, लक्षण व इलाज…..
    स्वास्थ्य

    बच्चों में सबसे ज्यादा पाई जाती है दिमाग की ये बीमारी, जानें क्या है इसके कारण, लक्षण व इलाज…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर जिसे हिन्दी में ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार के नाम से भी जाना जाता है। यह एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो हमारे मस्तिष्क के कार्यों को प्रभावित कर देता है। यह बीमारी बचपन से ही शुरू होती है और इसलिए बचपन में ही इसके लक्षण दिखने लगते हैं। जबकि कई बार लक्षण कम होने की वजह से बचपन में नहीं दिखते हैं और के साथ-साथ लक्षण गंभीर होते रहैं और बाद में व्यक्ति में एडीएचडी पाया जाता है। हालांकि, बचपन में ही इसके लक्षण दिख जाने से इसके लक्षणों को मैनेज करने के कुछ उपाय किए जा सकते हैं, ताकि इसके साथ जीवन में होने वाली जटिलताओं को कुछ हद तक कम किया जा सके। इस लेख में हम आपको एडीएचडी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जो काफी मदद कर सकते हैं –

    बच्चों में एडीएचडी के लक्षण

    एडीएचडी के लक्षणों की जितनी जल्दी पहचान हो जाए, इसे मैनेज करने में उतना ही आसानी रहती है। हालांकि, बचपन में कई बार एडीएचडी के लक्षणों की पहचान करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन बच्चे में कुछ असामान्य बदलावों की पहचान करके एडीएचडी का पता लगाया जा सकता है, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। बच्चों में एडीएचडी के लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं।

    एक जगह पर चुपचाप न बैठ पाना

    पूरा दिन कोई न कोई एक्टिविटी करते रहना

    जरूरत से ज्यादा फिजिकल मूवमेंट करना

    बहुत ज्यादा बोलना और ठीक से बोल न पाना

    स्कूल या घर में अपनी बारी की प्रतीक्षा न कर पाना

    बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया देना

    बच्चों में एडीएचडी के कारण

    एडीएचडी एक जेनेटिक डिजीज है और इसलिए इसके सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। रिसर्चों में भी यह पाया गया है कि व्यक्ति के जीन इस बीमारी के होने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। अगर किसी व्यक्ति के करीबी रिश्तों में जैसे माता, पिता या भाई-बहन में किसी को थोड़ी बहुत भी एडीएचडी की समस्या है, तो उसमें भी यह बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

    बच्चों में एडीएचडी का इलाज

    एडीएचडी को इलाज की मदद से जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन उपलब्ध इलाज विकल्पों की मदद से एडीएचडी के लक्षणों को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। एडीएचडी के इलाज में दवाओं के साथ-साथ बिहेवियरल थेरेपी, काउंसलिंग, साइकोएजुकेशन और अन्य कई ट्रीटमेंट थेरेपी की जाती हैं। एडीएचडी का इलाज में सिर्फ इसके लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है और मरीज के जीवन जीने की होने वाली जटिलताओं को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। अभी तक इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कोई इलाज नहीं बन पाया है, लेकिन अभी इन जेनेटिक बीमारियों का जड़ से इलाज ढूंढने के लिए लगातार रिसर्च चल रहे हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india know its causes Raipur This brain disease is most commonly found in children Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए ऐसे बैंकों के नाम जो सेविंग्स अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं…..
    Next Article बच्चों के लिए कितनी सेफ है पेरासिटामोल,ये गलती की तो लिवर की दुश्मन बन सकती है ये दवा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नौतप्पा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-बिलासपुर समेत इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट…

    May 24, 2026

    कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

    May 24, 2026

    समर्थ से पूछताछ जारी वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया…

    May 24, 2026

    जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, राजधानी की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान…

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नौतप्पा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-बिलासपुर समेत इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट…
    • कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…
    • समर्थ से पूछताछ जारी वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया…
    • जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, राजधानी की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान…
    • भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?