Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश में अपराधी हुए बेलगाम,अब श्योपुर में वनकर्मियों को कुचलने की हुई कोशिश, कहां है सरकार….
    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश में अपराधी हुए बेलगाम,अब श्योपुर में वनकर्मियों को कुचलने की हुई कोशिश, कहां है सरकार….

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- मोहन यादव सरकार के दौरान अपराध और अपराधियों के हौसले कम होने के बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं. छिंदवाड़ा और सिवनी में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद अब श्योपुर में रेत माफियाओं द्वारा वनकर्मियों पर हमले का मामला सामने आया है. रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है,इसी की एक बानगी उस वक्त देखने को मिली है, जब चंबल नदी की रेत भरकर ला रहे एक डंपर को घड़ियाल अभ्यारण की टीम ने चेकिंग के लिए रोका लेकिन डंपर चालक ने रोकने के बजाय टीम के सदस्यों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया.

    हालांकि टीम में शामिल लोगों ने सड़क किनारे होकर अपनी जान बचाई,बाद में डंपर का 10 किलोमीटर दूर पीछा कर उसे पकड़ा और जप्ती की कार्रवाई की गई.डंपर को जप्त कर घड़ियाल अभ्यारण अधीक्षक कार्यालय में रखवाया गया है. साथ ही ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया. श्योपुर जिले में चंबल नदी के घाटों से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत अभ्यारण्य की एक टीम बनाई गई है, जिसमें दो डिप्टी रेंजर और 2 वनकर्मी सहित अमला शामिल था.

    वनकर्मियों की यह टीम आज सुबह शिवपुरी- सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे पर चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि चंबल नदी की रेत से भरा एक डंपर आ रहा है, सोईकला गांव के निकट इस डंपर को चेक करने के लिए टीम ने रोका लेकिन डंपर चालक टीम के सदस्यों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास करने लगा और तेज रफ्तार में डंपर को लेकर भाग गया,इसके बाद टीम ने 10 से 12 किमी पीछा कर डंपर को पकड़ा.

    डीएफओ पहुंचे मौके पर, दिए कार्रवाई के निर्देश

    चेकिंग के दौरान घड़ियाल टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की जानकारी मिलने के बाद विभाग के डीएफओ खुद श्योपुर पहुँच गए और अपने स्टाफ से चर्चा कर आगे की कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए. राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण के डीएफओ स्वरूप दीक्षित का कहना है,कि डंपर में भरी रेत की सैंपलिंग जांच कराई गई थी. वह चंबल की रेत पाई गई है. डंपर में 50 टन रेत भरी हुई है. डंपर को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Criminals have become unbridled in Madhya Pradesh Hindi khabar Hindi news hindinews india now an attempt has been made to crush forest workers in Sheopur Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व सीएम शिवराज और वीडी शर्मा को लेकर आई बड़ी खबर, कांग्रेस के सांसद ने दर्ज कराया ये मुकदमा…
    Next Article बच्चे ही नहीं बड़ों के पेट में भी पड़ते हैं कीड़े, ये लक्षण दिखते ही इलाज कर दें शुरू…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस…

    September 28, 2026

    विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन…

    September 28, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इस जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात…

    September 28, 2026

    आज इस क्षेत्र में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार…

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस…
    • विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन…
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इस जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात…
    • आज इस क्षेत्र में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार…
    • हर 9 मिनट में एक मौत, रेबीज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?