Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हर 9 मिनट में एक मौत, रेबीज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम…
    समाचार

    हर 9 मिनट में एक मौत, रेबीज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम…

    By Tv36 HindustanSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को रेबीज जैसी घातक लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनिया में हर साल रेबीज से करीब 59 हजार लोगों की मौत होती है और औसतन हर 9 मिनट में एक व्यक्ति इस बीमारी की वजह से जान गंवाता है।2026 में विश्व रेबीज दिवस की थीम ‘Stronger Together’ रखी गई है। WHO के अनुसार, रेबीज की रोकथाम के लिए इंसानों के इलाज के साथ-साथ कुत्तों का टीकाकरण, जागरूकता और बेहतर निगरानी जरूरी है।
    रेबीज एक वायरल और जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारी है। संक्रमित जानवर की लार के जरिए, खासकर काटने या खरोंचने से वायरस इंसान के शरीर में पहुंच सकता है। WHO के अनुसार, इंसानों में रेबीज के करीब 99 फीसदी मामले संक्रमित कुत्तों के जरिए होते हैं सबसे गंभीर बात यह है कि जब वायरस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र तक पहुंचकर बीमारी के लक्षण पैदा कर देता है, तब रेबीज लगभग 100 फीसदी घातक होता है। हालांकि, समय रहते सही उपचार मिलने पर बीमारी से होने वाली मौत को रोका जा सकता है।
    कुत्ते या जानवर के काटने पर तुरंत क्या करें?
    अगर किसी संदिग्ध संक्रमित जानवर ने काटा या खरोंचा है तो इसे मामूली चोट समझकर नजरअंदाज न करें।

    घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोएं।
    घाव पर घरेलू नुस्खे, मिर्च, तेल या कोई अन्य पदार्थ लगाने से बचें।
    जल्द से जल्द डॉक्टर या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय सलाह लें।
    जरूरत के अनुसार डॉक्टर रेबीज वैक्सीन और गंभीर एक्सपोजर में रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन/मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की सलाह दे सकते हैं।
    सिर्फ काटने पर ही नहीं, खरोंच पर भी ध्यान दें
    रेबीज संक्रमित जानवर की लार से फैल सकता है। इसलिए केवल गहरे घाव को ही गंभीर न मानें। WHO के अनुसार, मामूली खरोंच या ऐसी चोट जिसमें त्वचा प्रभावित हुई हो, उसमें भी चिकित्सकीय मूल्यांकन जरूरी हो सकता है। WHO के मुताबिक, कुत्तों का बड़े स्तर पर टीकाकरण इंसानों में रेबीज रोकने की सबसे प्रभावी और किफायती रणनीतियों में से एक है, क्योंकि इससे वायरस का संक्रमण उसके प्रमुख स्रोत पर ही रोका जा सकता है।
    बच्चों को लेकर ज्यादा सावधानी जरूरी
    रेबीज का खतरा बच्चों के लिए भी गंभीर है। WHO के अनुसार, रेबीज से होने वाली मौतों में लगभग 40 फीसदी पीड़ित 15 साल से कम उम्र के बच्चे होते हैं। इसलिए बच्चों को आवारा या अनजान कुत्तों के साथ छेड़छाड़ न करने और काटने या खरोंचने की स्थिति में तुरंत किसी बड़े को बताने के लिए जागरूक करना जरूरी है। रेबीज के लक्षण आने के बाद बीमारी बेहद घातक हो जाती है, लेकिन समय पर घाव धोना, चिकित्सकीय सलाह लेना और जरूरत के मुताबिक PEP (Post-Exposure Prophylaxis) पूरा करना मौत को रोक सकता है।

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजधानी में आज गणेश विसर्जन झांकी, शाम 6 बजे से इन प्रमुख रास्तों पर नो एंट्री, जानें रूट…
    Next Article आज इस क्षेत्र में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस…

    September 28, 2026

    विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन…

    September 28, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इस जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात…

    September 28, 2026

    आज इस क्षेत्र में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार…

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस…
    • विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन…
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इस जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात…
    • आज इस क्षेत्र में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार…
    • हर 9 मिनट में एक मौत, रेबीज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?