नई दिल्ली:- स्नातक की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए रेलवे में शामिल होने का सुनहरा मौका, दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानि की 25 नवंबर है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वो तुरंत
आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई करें।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी
सैलरी
पे-स्केल: स्टेशन मास्टर का यह पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के लेवल-6 के तहत आता है, जिसमें 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (जनरल/OBC) उम्मीदवार: आवेदन शुल्क 500 रुपये है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे.
आरक्षित वर्ग (महिलाएं, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC): आवेदन शुल्क 250 रुपये है. CBT परीक्षा में बैठने के बाद यह पूरा शुल्क रिफंड हो जाएगा
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आरआरबी CEN 08/2026 स्टेशन मास्टर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
नए यूजर्स अकाउंट क्रीऐट करें।
इसके बाद आधार डिटेल्स या आरआरबी अकाउंट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी दर्ज करें।
दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
