नई दिल्ली:- हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ को लेकर भारतीय दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार कारोबार हुआ है। भारत में फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से करीब 57.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, 9.13 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 24 नवंबर दोपहर तक फिल्म ने देशभर में 8,025 शो के जरिए यह आंकड़ा हासिल किया है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद भी फिल्म की एडवांस बुकिंग से 49.51 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है।
अंग्रेजी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड
फिल्म के अंग्रेजी वर्जन को दर्शकों का सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में अंग्रेजी वर्जन ने करीब 48.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं हिंदी वर्जन से 7.37 करोड़ और तमिल वर्जन से 1.63 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। तेलुगु वर्जन की बुकिंग भी जारी है।
17 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
‘Avengers: Doomsday’ भारतीय सिनेमाघरों में 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि भारत में फिल्म अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। दर्शक BookMyShow और District जैसे प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक कर सकते हैं।
फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार वह आयरन मैन नहीं बल्कि विलेन डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों ने ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद बढ़ा दी है।
