छत्तीसगढ़:- क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा बुधवार 25 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिल्दा-नेवरा में निःशुल्क कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ सलाहकार डॉ. स्नेहल गोस्वामी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ सलाहकार डॉ. देवव्रत हिशीकर मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देंगे। शिविर में हृदय रोग एवं कैंसर से संबंधित समस्याओं की जांच और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही मरीजों के लिए बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच भी निःशुल्क रखी गई है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।
इस पहल से तिल्दा-नेवरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। विशेषकर हृदय रोग एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच कराने में यह शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा।
