नई दिल्ली:- लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से लोगों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। कई बार पेट में इंफेक्शन, तेज दर्द और बार-बार मरोड़ उठने जैसी समस्याएं भी होती हैं। इन सबके साथ उल्टी होना, भूख ना लगना और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। दरअसल ये सभी समस्याएं पेट के कीड़ों की वजह से हो सकती हैं। हालांकि, ज्यादातर टाइम लोगों को इसका अंदाजा नहीं होता और वे पेट की समस्याओं को साधारण समझकर इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। पेट में कीड़ों का इलाज देर से किया जाए तो यह हेल्थ को और भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए, इन लक्षणों पर ध्यान दें और तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
पेट में कीड़े हों तो दिखते हैं ये लक्षण
बार-बार उल्टी या मतली होना
जीभ का रंग सफेद होना
आंखें लाल होना
शरीर पर दाग और रैशेज
त्वचा पर खुजली बढ़ना
मुंह से बदबू आना
शरीर में सूजन बढ़ जाना
पेट में कीड़े क्यों होते हैं
शक्कर या बहुत ज्यादा मीठी चीजें खाना
बासी, पुराना और दूषित भोजन खाना
बिना धोए सब्जियां और फल खाना
सीफूड का सेवन
खट्टी चीजों का अधिक करने
विनेगर का अधिक सेवन
कच्चा अनाज खाना
मिट्टी खाने की आदत
पेट के कीड़ों से आराम पाने के घरेलू उपाय
तुलसी के पत्ते
अगर पेट में कीड़े हो गए हों तो दिन में कम से कम दो बार तुलसी के पत्तों का रस पीएं। तुलसी की ताजी पत्तियों को धो लें और उसे थोड़े से पानी के साथ पीस लें। रोजाना 1-1 चम्मच यह रस पीएं।
कच्चा पपीता है कारगर
आधा से एक चम्मच दूध लें और इसके साथ थोड़ा-सा शहद और थोड़-सा कच्चा पपीता लें। अब 5-6 चम्मच पानी के साथ इन सभी चीजों को 5 मिनट पकाएं और इसे छानकर पी जाएं।
