Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जॉम्बी वायरस ला सकते हैं कोरोना से खतरनाक महामारी, वैज्ञानिकों ने दी वॉर्निंग
    स्वास्थ्य

    जॉम्बी वायरस ला सकते हैं कोरोना से खतरनाक महामारी, वैज्ञानिकों ने दी वॉर्निंग

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2024Updated:January 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने एक सोए हुए वायरस के खतरों को लेकर चेतावनी दी है। आर्कटिक और अन्य स्थानों पर बर्फ की चोटियों के नीचे तबाही मचाने वाले वायरस दबे हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक पिघलने वाला आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट जोंबी वायरस निकाल सकता है। इससे उसी तरह की स्थिति पैदा हो सकती है, जैसे कोरोना काल में देखने को मिली। ग्लोबल वार्मिंग के कारण बढ़ते तापमान के कारण जमी हुई बर्फ पिघलने लगी है। इससे खतरा बढ़ गया है।

    इस वायरस के खतरों को अच्छे से समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने पिछले साल साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट से लिए गए नमूनों से कुछ वायरस को फिर जिंदा किया गया था। ये वायरस जमीन में जमे हुए हजारों साल बिता चुके हैं। ऐक्स-मार्सिले यूनिवर्सिटी के आनुवंशिकीविद् जीन-मिशेल क्लेवरी ने कहा, ‘फिलहाल महामारी के खतरों का विश्लेषण उन बीमारियों पर केंद्रित है, जो दक्षिणी क्षेत्रों में उभर सकती हैं और फिर उत्तर में फैल सकती हैं। उत्तर में उभर कर दक्षिण में फैलने वाली बीमारियों पर फोकस नहीं है और मेरा मानना है कि यह भूल है। उत्तर में ऐसे वायरस हैं जो नई महामारी शुरू कर सकते हैं।’

    आ सकती है बड़ी महामारी
    रॉटरडैम में इरास्मस मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिक मैरियन कूपमैन्स ने भी इसपर सहमति जताई और कहा, ‘हम नहीं जानते की पर्माफ्रॉस्ट में कौन से वायरस मौजूद हैं। लेकिन मुझे लगता है कि सबसे बड़ा जोखिम है कि कोई वायरस ट्रिगर करने में सक्षम हो सकता है। एक बड़ी महामारी आ सकती है। यह कुछ भी हो सकता है। यह पोलियो का प्राचीन रूप हो सकता है।’ हजारों वर्षों तक पर्माफ्रॉस्ट में दबे रहने के बावजूद जीवित वायरस एक कोशिका वाले जीवों को संक्रमित कर सकते हैं। इसका प्रदर्शन 2014 में साइबेरिया में क्लेवेरी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने किया था।

    मिला था 48,500 साल पुराना वायरस
    पिछले साल इससे जुड़ी जांच के बाद पब्लिश की गई जानकारी में पता चला सात अलग-अलग साइबेरियाई स्थानों से कई वायरस संक्रमण फैलाने में सक्षम थे। एक वायरस का नमूना 48,500 साल पुराना है। क्लेवरी ने कहा, ‘जिन वायरस को हमने अलग किया था, वे केवल अमीबा को संक्रमित करने में सक्षम थे और मनुष्यों के लिए कोई खतरा नहीं थे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वर्तमान में पर्माफ्रॉस्ट में जमे वायरस ऐसा करने में सक्षम नहीं हो सकते।’ उत्तरी गोलार्ध का पांचवां हिस्सा पर्माफ्रॉस्ट से ढका है। यह एक टाइम कैप्सूल जैसा है, जिसमें कई प्राचीन जीवों के अवशेष समेत ममीकृत वायरस हैं।

    Post Views: 0

    #Health chhattisgarh Hindi news hindinews india Today latest news Today news Zombie virus can bring a pandemic more dangerous than Corona
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअयोध्या में दिखी लोग की भारी भीड़ , सवेरे से तीन लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, बाहर अभी भी भक्तों की भीड़
    Next Article पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान..पूर्व मुख्यमंत्री को मिलेगा भारत रत्न
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

    March 16, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …

    March 16, 2026

    पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…

    March 16, 2026

    सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …
    • पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…
    • सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…
    • सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?