Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संभलकर बनवाएं बच्‍चे का Aadhaar कार्ड, जरा सी भी लापरवाही से हो जाएगा झंझट, काटने पड़ेंगे आधार सेंटर के चक्‍कर…
    News

    संभलकर बनवाएं बच्‍चे का Aadhaar कार्ड, जरा सी भी लापरवाही से हो जाएगा झंझट, काटने पड़ेंगे आधार सेंटर के चक्‍कर…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:- आधार कार्ड की जरूरत तो आजकल हर जगह होने लगी है. बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सिम कार्ड खरीदने को इसकी जरूरत होती है. बड़ों के साथ ही बच्‍चों का आधार कार्ड होना भी अब जरूरी हो गया है. आधार बनाने वाली संस्‍था यूआईडीएआई का कहना है कि आधार बनवाने के लिए कोई न्‍यूनतम आयु सीमा नहीं रखी गई है. इसका मतलब है कि आप एक नवजात शिशु का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं.

    पांच साल तक के बच्‍चों के बनने वाले आधार कार्ड का रंग नीला होता है. इस आधार कार्ड में बच्‍चे के बायोमैट्रिक दर्ज नहीं होते. इसका मतलब यह है कि उसकी उंगलियों की छाप और आंखों के रेटिना को स्‍कैन नहीं किया जाता. ये दोनों ही जानकारियां बच्‍चे का पांच साल का होने के बाद दर्ज की जाती हैं.

    संभलकर बनावाएं आधार

    बच्‍चे का आधार कार्ड जरूर बनवाएं. अगर आपने अपने बच्‍चे का आधार कार्ड नहीं बनवाएंगे तो हो सकता है आगे आपको परेशानी हो. अब तो बहुत से स्‍कूल एडमिशन के समय ही आधार कार्ड मांगने लगे हैं. बच्‍चे का आधार कार्ड बनवाते वक्‍त सावधानी बरतनी चाहिए और सभी विवरण सही-सही दर्ज कराना चाहिए. अगर कोई भी जानकारी गलत दर्ज हो गई तो उसे ठीक कराने को आपको आधार सेंटर जाना होगा और परेशानी होगी.

    नाम हो सही दर्ज

    बच्‍चे का आधार कार्ड बनवाते समय उसका नाम सही दर्ज कराएं. नाम की स्‍पेलिंग और सरनेम आदि का खास ख्‍याल रखें. नाम में गलती होने से बाद में दिक्‍कत होती है तथा इसे ठीक करवाने के लिए समय बर्बाद करना पड़ता है.

    माता-पिता का नाम

    आधार कार्ड में बच्‍चे के माता-पिता का नाम सही से दर्ज कराएं. सरनेम को लेकर काफी गलतियां होती हैं. कई बार होता यह है कि आधार केंद्र में भीड़भाड़ की वजह से या फिर अस्‍पताल में बच्‍चे के माता-पिता में से किसी एक का नाम या फिर सरनेम गलत दर्ज हो जाता है. इससे भी आगे चलकर दिक्‍कत होती है.

    पता

    बच्‍चे का आधार कार्ड बनवाते समय एड्रेस सही से दर्ज कराएं. आमतौर पर पिता के आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस को ही दर्ज किया जाता है और इस संबंध में पिता के ही डॉक्‍यूमेंट मांगे जाते हैं. लेकिन, फिर भी कंप्‍यूटर में दर्ज की जानकारी पर एक बार नजर जरूर मार लें.

    माता-पिता के आधार से लिंक

    बच्‍चे के आधार कार्ड को मां-बाप के आधार से लिंक जरूर कराना चाहिए. इससे बच्चे की पहचान माता-पिता के आधार कार्ड से आसानी से की जा सकती है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel even a little carelessness will lead to trouble Get your child's Aadhaar card made with caution Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभगवान राम को भी था पितृदोष, आती हैं ये परेशानियां, जानें दूर करने के अचूक उपाय…
    Next Article क्‍या आप भी पूरा चूस डालते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, अगर हां तो संभल जाइये…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?