Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सामान्य यूरिया की जगह यह खाद डाले किसान, पैदावार में होगी बढ़ोतरी, इस कीमत में मिलेगा..
    News

    सामान्य यूरिया की जगह यह खाद डाले किसान, पैदावार में होगी बढ़ोतरी, इस कीमत में मिलेगा..

    By Tv 36 HindustanJanuary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- फसलों द्वारा भूमि से लिये जाने वाले प्राथमिक मुख्य पोषक तत्वों यथा नत्रजन, फास्फोरस एवं पोटाश में से नाइट्रोजन का सर्वाधिक अवशोषण होता है, क्योंकि पौधों को इस तत्व की सबसे अधिक आवश्यकता पड़ती है।

    इसके लिए सामान्य यूरिया की मदद से अब तक किसान अपने खेत में नाइट्रोजन की कमी को दूर करते आए हैं और फसल की पैदावार बढ़ाते आए हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है, यूरिया की ही एक नई किस्म के बारे में.. जिसे हम सल्फर कोटेड यूरिया के नाम से भी जानते है। किसानों को यह खाद Sulfur Coated Urea उपयोग में क्यों लेना चाहिए एवं उसका कारण क्या है, जिससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी। जानेंगे चौपाल समाचार के इस आर्टिकल में सबकुछ..

    क्या है सल्फर कोटेड यूरिया

    सल्फर कोटेड यूरिया, जिसे हम यूरिया गोल्ड के नाम से भी जानते है। बता दें कि सल्फर कोटेड यूरिया एक कृषि उर्वरक है, जिसमें यूरिया नामक नाइट्रोजन युक्त उर्वरक को सल्फर से आवृत्त किया जाता है। इस प्रक्रिया को सल्फर कोटिंग कहा जाता है।

    यह उर्वरक कृषि में पौधों के लिए खाद्यसामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है। सल्फर कोटेड यूरिया का उपयोग मुख्यतः सल्फर की आपूर्ति के लिए किया जाता है, जो पौधों के लिए महत्वपूर्ण है। सल्फर Sulfur Coated Urea पौधों के लिए एक आवश्यक तत्व है जो प्रोटीन बनाने में और पौधों की सुरक्षा की प्रक्रियाओं में भाग लेता है।

    सामान्य यूरिया की जगह डाले यूरिया गोल्ड

    सामान्य यूरिया की जगह सल्फर कोटेड यूरिया का उपयोग किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। इस यूरिया कोटेड सल्फर से किसान अपनी फसल फसल की पैदावार को सवा से डेढ़ गुना तक बढ़ा सकते हैं। यूरिया गोल्ड यानि सल्फर यूरिया उन किसानों के लिए वरदान है जिनके खेतों में सल्फर और खनिज लवण की कमी है।

    यूरिया गोल्ड इन कमियों को दूर कर मिट्टी को उपजाऊ बनाती है। यह पौधों में नाइट्रोजन उपयोग की क्षमता को बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल से उर्वरक की खपत भी कम होती है, साथ ही फसल की गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होती है। वहीं, अब केंद्र सरकार कम कीमत पर किसानों को सल्फर कोटेड यूरिया Sulfur Coated Urea उपलब्ध करवाएगी।

    जिससे किसानों को फायदा होगा। इस यूरिया को प्रभावी तरीके से उपयोग में लाने के लिए किसान मिट्टी की जांच सबसे पहले करवा लें। इसके बाद कृषि विशेषज्ञ या किसान सलाहकार से सलाह लेते हुए पर्याप्त मात्रा में इसे उपयोग में लाएं। यूरिया गोल्ड या सल्फर यूरिया, सामान्य यूरिया उर्वरक से कई मामलों में बेहतर है। जैसे :-

    सल्फर कोटेड यूरिया से नाइट्रोजन Sulfur Coated Urea की मात्रा धीरे-धीरे रिलीज होती है। सल्फर कोटेड यूरिया में अगर ह्यूमिक एसिड मिला दिया जाए तो इसका जीवनकाल बढ़ जाता है।

    सल्फर कोटेड यूरिया का सामान्य यूरिया की जगह उपयोग करना भी एक बेहतर विकल्प है।

    सल्फर कोटेड यूरिया के उपयोग करने से मिट्टी में उर्वरक प्रयोग में कमी आती है। उर्वरक का उपयोग कम होने से किसानों के लागत में भी कमी आती है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरिया गोल्ड की 15 किलो मात्रा, सामान्य यूरिया की 20 किलोग्राम मात्रा के बराबर होती है।

    सल्फर कोटेड यूरिया की कीमत

    केंद्र सरकार जल्द ही यूरिया गोल्ड के नाम से सल्फर लेपित यूरिया बाजार में उपलब्ध होगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार 40 किलोग्राम बैग में सल्फर लेपित यूरिया को नीम लेपित यूरिया के 45 किलोग्राम बैग के समान एमआरपी पर पेश करेगी। इसकी कीमत जीएसटी सहित 266.50 रुपये होगी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Farmers should add this fertilizer instead of normal urea Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur the yield will increase Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकंसीव करना चाहती हैं, तो इन 5 प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाएं प्रोजेस्टेरोन लेवल……..
    Next Article पूरी लाइफ में आधार कार्ड में ये चीज एक ही बार चेंज हो सकती है! ना करें ये गलती…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?