*मध्यप्रदेश:-* हार्मोन्स हमारे शरीर के कई सारे फंक्शन कंट्रोल करता है। इसी तरह महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन पाया जाता है, जो महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होता है। यह हार्मोन महिलाओं में मासिक धर्म, प्रजनन क्षमता और गर्भावस्था के लिए जरूरी माना जाता है। जब किसी महिला को कंसीव करने में परेशानी होती है, तो उसका कारण शरीर में प्रोजेस्टेरोन लेवल की कमी भी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाया जाए, तो महिलाओं में यह हार्मोन बढ़ाया जा सकता है? इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट वरालक्ष्मी यनामंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानें महिलाओं में प्राकृतिक रूप से प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स बढ़ाने के तरीके।
