भोपाल। आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेशकिए जाएंगे। जिसपर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि आज की बैठक में युवाओं और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला हो सकता है।
बैठक दर्जनभर से ज्यादा प्रस्ताव पर चर्चा होगी जिसके बाद कैबिनेट में कई मुद्दों पर अंतिम मुहर लगेगी। आज की बैठक में रोजगार को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा स्टार्टअप पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव आएगा। इसी के साथ प्रदेश के कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव है।