Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर ने करतला और रामपुर में विद्यार्थियों को दी आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
    कोरबा

    कलेक्टर ने करतला और रामपुर में विद्यार्थियों को दी आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दूर की सोचो, बड़ा सोचो और बिना तनाव के परीक्षा की तैयारी करो:कलेक्टर

    कोरबा 31 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज करतला विकासखंड अंतर्गत आत्मानन्द स्कूल करतला और रामपुर के स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा दसवीं और बारहवीं की कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से न सिर्फ वन टू वन चर्चा की, उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने और लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगन, परिश्रम करने और कुछ बड़ा बनने के लिए अच्छा सोचने,बड़ा सोचने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि जीवन में आपको क्या बनना है, आपका लक्ष्य क्या है..? यह सोचकर नहीं रखेंगे तो मुकाम पर पहुचने के लिए कई चुनौतियां आएंगी। आप विद्यार्थी है और पढ़ाई कर रहे हैं, सोचने पर किसी का एकाधिकार नहीं है, दूर तक की सोच, बड़ी सोच आपको मंजिल दिलाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और परीक्षा को लेकर किसी तरह का तनाव व दबाव न रखने की बात कहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
    करतला में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय के कक्षा 10 वीं में कलेक्टर अजीत वसंत ने कई विद्यार्थियों से बात भी की। छात्रा सुकांति राठिया और हेमलता राठिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी बनना है, उसके लिए दृढनिश्चय कर तैयारी किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने भी हाल ही में आप सबको तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने का संदेश दिया था। उन्होंने 10 के पश्चात 11वीं कक्षा से विषय चयन के साथ कैरियर निर्माण की जानकारी भी दी। कक्षा 12वीं में उन्होंने आर्ट्स विषय के विद्यार्थियों को बताया कि कोई भी विषय बड़ा या छोटा नहीं होता। आर्ट्स वाले हैं, इसमें ज्यादा कैरियर की सम्भावनाएं नहीं हैं, यह सोच दिमाग से हटाकर पूरी तन्मयता के साथ परीक्षा की तैयारी करनी है। उन्होंने आर्ट्स सब्जेक्ट में जॉब की बहुत संभावनाएं होने की बात कही। रामपुर में सेजेस के निरीक्षण पर पहुँचे कलेक्टर ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने चन्द्रयान प्रक्षेपण पर विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया कि देश के वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। महिला वैज्ञानिकों का योगदान भी महत्वपूर्ण था। आप विद्यार्थी भी अपनी उत्सुकता और मेहनत से इस क्षेत्र में जा सकते हैं। कलेक्टर से स्कूली विद्यार्थियों से यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बावजूद आप अपनी तैयारी और कठिन मेहनत से शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की तरह आगे बढ़कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सेजेस स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और पहुँचमार्ग,लाइब्रेरी, लैब शौचालय आदि समस्याओं को दूर करने की बात कही। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य से गत परीक्षा परिणामों की जानकारी लेते हुए इस वर्ष परिणाम के प्रतिशत में वृद्धि करने की दिशा में विद्यार्थियों को बिना दबाव के लगातार प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, एसडीएम श्रीकांत वर्मा और बीइओ संदीप पांडे उपस्थित थे।
    स/कमलज्योति

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसर्दियों में सूर्यभेदी प्राणायाम के हैं ढेरों फायदे, स्किन में आता है गजब का ग्लो, बस रखें इन बातों का ध्यान…..
    Next Article 67वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ बना चैंपियन दिल्ली उपविजेता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…

    March 5, 2026

    प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

    March 5, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    • प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
    • नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…
    • दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…
    • रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?