– भारत सरकार (Indian government) कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। दूसरी तरफ कल यानी 1 फरवरी 2024 को आने वाले बजट से पहले इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojanaz) के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसों में बढ़ोतरी (increase in installment amount) हो सकती है?
ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि क्या किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं और अगर हां तो कितने? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं…दरअसल, मौजूदा समय में जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले 6 हजार रुपये सालाना को बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना किया जा सकता है।
ऐसे में किसानों को 2 की जगह हर किस्त में 3 हजार रुपये मिल सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।अगर अंतरिम बजट में योजना के लाभ (किस्त के पैसे) को बढ़ाया जाता है, तो ये लाभ अप्रैल 2024 के बाद से लागू होगा। ऐसे में 16वीं किस्त में लाभार्थियों को पुराने नियम के हिसाब से यानी किस्त में 2 हजार रुपये ही मिल पाएंगे।
कब आ सकती है 16वीं किस्त?बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी, जिसके बाद अब बारी 16वीं किस्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
