नई दिल्ली:- टैक्स स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं, डायरेक्ट टैक्स, इंडायरेक्ट टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा; टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, फिलहाल आयकर दाताओं को राहत नहीं दी गई है।
₹7 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लिया जाता है।
इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान की गई है, रिफंड भी जल्द जारी किया जाता है।
देश का GST संग्रह दो गुना हो गया है, जीएसटी से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को बदला गया है।
