Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, अब एक साथ मिलेंगे इतने उपार्जित अवकाश, जनवरी से मिलेगा लाभ, आदेश जारी….
    News

    सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, अब एक साथ मिलेंगे इतने उपार्जित अवकाश, जनवरी से मिलेगा लाभ, आदेश जारी….

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए खुशखबरी है।अब राज्य कर्मचारियों को 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के बाद साल भर में एक साथ 31 छुट्टियों का भी लाभ मिलेगा। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद अब इस संबंध में सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने आदेश भी जारी कर दिए है। यह नई शर्तें 1 जनवरी 2024 से लागू होंगी।

    अब साल में एक साथ ले सकेंगे उपार्जित अवकाश का लाभ

    वर्तमान में प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश दो हिस्सों में मिलते है, इसमें 15 अवकाश एक जनवरी से 30 जून तक और बाकी 16 अवकाश एक जुलाई से 31 दिसंबर तक लेने अनिवार्य होते थे, इसके बाद ये लैप्स हो जाते थे, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा नियम में बदलाव करने के बाद अब कर्मचारियों को साल बार में 31 उपार्जित अवकाश एक साथ मिल सकेंगे।

    वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब सालभर के 31 उपार्जित अवकाश एक साथ मिल सकेंगे। सचिवालय संघ ने इस आदेश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शासन के अफसरों का आभार जताया। इस आदेश का लाभ प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

    पिछली कैबिनेट में दी गई थी प्रस्ताव को मंजूरी

    गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के प्रतिनिधियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उपार्जित अवकाश जमा करने की अधिकतम सीमा में संशोधन समेत कई मांगों को रखा था, जिसके बाद सीएम ने आश्वासन दिया था कि जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा, वही  85% सचिवालय विशेष भत्ते और महिलाकर्मियों से बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान वेतन से 20% कटौती भी नहीं होगी।

    इसके बाद पिछली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लाकर मंजूरी दे दी गई। इसके तहत राज्य सरकार के कार्मिक 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के पश्चात भी अनुवर्ती वर्ष में 01 जनवरी एवं 01 जुलाई को अर्जित क्रमशः 16 दिन और 15 दिन के उपार्जित अवकाश का संबंधित वर्ष में 31 दिसम्बर तक उपभोग कर सकते हैं।

    Post Views: 0

    benefits will be available from January chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Gift to government employees Hindi khabar Hindi news hindinews india now so many accrued leaves will be given together Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, डीए में फिर 4% वृद्धि तय, एरियर का भी लाभ, बढ़ेंगे भत्ते, जानें DA Hike पर बड़ा अपडेट…
    Next Article वैलेंटाइन डे पर दिखे स्पेशल, तो इन आसान मेकअप लुक को करें ट्राई…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…

    February 15, 2026

    कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

    February 15, 2026

    दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…
    • कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…
    • दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
    • आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…
    • आज का राशिफल किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?