Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, डीए में फिर 4% वृद्धि तय, एरियर का भी लाभ, बढ़ेंगे भत्ते, जानें DA Hike पर बड़ा अपडेट…
    News

    कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, डीए में फिर 4% वृद्धि तय, एरियर का भी लाभ, बढ़ेंगे भत्ते, जानें DA Hike पर बड़ा अपडेट…

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर महंगाई भत्ते में बड़ी वृद्धि होने वाली है। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी दिसंबर AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए गए है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि जनवरी 2024 से डीए में 4 फीसदी वृद्धि होना तय है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में होली से पहले केन्द्र की मोदी सरकार डीए की नई दरों का ऐलान कर सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

    4 फीसदी डीए का बढ़ना तय

    केन्द्र सरकार द्वारा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो की AICPI इंडेक्स के छमाही के आंकड़ों पर निर्भर करता है। पिछले साल 2 बार 4 -4 फीसदी करके 8 फीसदी डीए बढाया गया था, अब फिर जनवरी 2024 से डीए में पहली वृद्धि होना है, जो कि जुलाई से दिसंबर 2023 AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

    दिसंबर में नंबर 0.3 अंक गिरकर 138.8 अंक पर रहा. लेकिन डीए का स्कोर 50.28 फीसदी पहुंच गया है, ऐसे में डीए में 4 फीसदी वृद्धि होना तय माना जा रहा है, क्योंकि डीए पूर्णांक में देय होता है और दशमलव में बढ़ोतरी हटा दी जाती है, ऐसे में जनवरी महीने से 50 फीसदी डीए देय होगा।

    माना आपकी बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है और डीए 46 फीसदी है तो आपका डीए फाॅर्मूला (46 x 18000) / 100 होगा। इसी तरह पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत को भी कैलकुलेट किया जाता है। अगर किसी कर्मचारी के पे-बैंड के हिसाब से न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो 50 फीसदी का 9000 रुपए उसकी सैलरी में अतिरिक्त दिए जाने की संभावना है।

    मार्च से 50 फीसदी पहुंच सकता है डीए

    वर्तमान में कर्मचारियों को 46% डीए का लाभ मिल रहा है।अगर जनवरी 2024 से 4% और वृद्धि होती है तो यह 50% तक पहुंच जाएगा। नया डीए 2024 जनवरी से बढ़ाया जाएगा, जो जून 2024 तक लागू रहेगा, ऐसे में जनवरी से मार्च तक का एरियर भी मिलेगा।माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों और आचार संहिता प्रभावी होने से पहले नई दरों का ऐलान मार्च में किया जा सकता है।इसका लाभ 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर डीए 50% या 51% पहुंचता है तो ऐसे में कर्मियों की सैलरी रिवाइज होगी क्योंकि केन्द्र सरकार ने 7TH Pay Commission का गठन के साथ ही DA के रिविजन के नियमों को तय किया था कि डीए 50% होने पर शून्य हो जाएगा ऐसी स्थिति में 50% डीए को मौजूदा बेसिक सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा और डीए की गणना शून्य से शुरू होगी ।

    TA-HRA अलाउंस में भी बढ़ोतरी संभव

    खबर है कि डीए के बढ़ते ही केंद्र की मोदी सरकार हाउस रेंट अलाउंस में भी 3 फीसदी वृद्धि कर सकती है, इसके बाद HRA 27% से बढ़कर 30 % हो जाएगा, चुंकी वित्त विभाग के मेमोरेडम के मुताबिक DA के 50 फीसदी क्रॉस होने पर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा।वर्तमान में हायर TPTA सिटीज में ग्रेड 1 से 2 का ट्रैवल अलाउंस 1800 और 1900 रुपए है, ग्रेड 3 से 8 में 3600 रुपए + DA मिलता है, वहीं, दूसरी जगहों के लिए ये दर 1800 रुपए + DA है, ऐसे में डीए के बढ़ते ही टीए में भी वृद्धि होती है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

    दिसंबर AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर एक नजर

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय श्रम ब्यूरो द्वारा देश के 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन किया जाता है। यह सूचकांक 88 केंद्रों और अखिल भारतीय स्तर के लिए संकलित किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है।

    दिसंबर 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.3 अंक घटकर 138.8  हो गया। एक महीने के प्रतिशत परिवर्तन के आधार पर, पिछले महीने की तुलना में इसमें 0.22% की कमी आई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के दौरान 0.15 % की कमी दर्ज की गई थी।

    Views: 0
    4% increase in DA fixed again allowances will increase benefit of arrears also chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Good news for employees Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article17 आईएएस अफसरों के तबादले , 3 को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी..
    Next Article सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, अब एक साथ मिलेंगे इतने उपार्जित अवकाश, जनवरी से मिलेगा लाभ, आदेश जारी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Airtel-Jio यूजर्स को लग सकता है महंगे रिचार्ज का झटका, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल प्लान का खर्च…

    November 13, 2026

    सिर्फ मीठा खाने से नहीं होती डायबिटीज, जानिए 7 आम गलतफहमियों की सच्चाई…

    November 13, 2026

    59 मिनट में मिल सकता है PSB लोन का अप्रूवल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज…

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Airtel-Jio यूजर्स को लग सकता है महंगे रिचार्ज का झटका, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल प्लान का खर्च…
    • सिर्फ मीठा खाने से नहीं होती डायबिटीज, जानिए 7 आम गलतफहमियों की सच्चाई…
    • 59 मिनट में मिल सकता है PSB लोन का अप्रूवल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज…
    • मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…
    • PUBG Mobile Flash हुआ लॉन्च, इतने GB से कम डाउनलोड साइज के साथ मिलेगा पुराना गेमिंग एक्सपीरियंस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?