नई दिल्ली:- देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे कम आय वर्ग वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। महीने में ऐसे कई खर्च जरूरी होते हैं। जिसे पूरा करना होता है। जिसमें से हर घर की जरूरत रसोई गैस सिलेंडर की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हर किसी के पर बोझ बनती जा रही है। हालांकि गैस सिलेंडर बुकिंग करने का यह तरीका आपको आपकी भारी बचत कर सकता है। भारी छूट पर गैस सिलेंडर खरीदने का ये जानकारी आप के लिए जबरदस्त हो सकती है।
देश में लोग करोड़ों लाभार्थी हैं, जो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जुड़े हैं। जिस पर सरकार भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है। लेकिन गैर उजाला योजना ग्राहकों के लिए बड़ी मुसीबत की बात है कि इतने गैस बुकिंग करने पर रुपए अरेंज करना पड़ता है। गैस सिलेंडर बुकिंग करने का यह तरीका आपको आपकी भारी बचत कर सकता है।
दरअसल समय-समय पर तेल मार्केटिंग कंपनियों गैस सिलेंडर बुकिंग पर भारी कैशबैक देती रहती है, जिससे सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पर अपने गैस सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं।
इसके अलावा कई प्राईवेट कंपनियों के जैसे Amazon Pay, Google Pay, Mobikwik, Paytm और UPI जैसे प्लैटफॉर्म या डिजिटल एप पर जाकर ये बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि आप को भारी कैशबैक के लिए गैस सिलेंडर बुकिंग इन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जाकर ही करनी है और पेंमेट भी ऑनलाइन ही कर सकते हैं।
तो वही आप अगर आप ऐसे ऑनलाइन सिलेंडर की बुकिंग करते हैं, तो कैशबैक तो मिलता ही है और आप के समय की सेविंग होती है। सिलेंडर डिलीवरी के समय भी कैश देने की जरुरत नहीं होती और आप को कई प्रकार से आसानी हो जाती है।
