नई दिल्ली:- लंबे, खूबसूरत और मजबूत बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, तनाव, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल काफी कमजोर होने के दोमुंहे बालों की समस्या भी हो जाती हैं।
बालों का टेक्स्चर खराब होने लगता है और बालों में ड्राइनेस बढ़ने लगती है। ऐसी ही एक समस्या है दोमुंहे बालों की जो सर्दियों में बढ़ सकती है। स्प्लिट एंड्स या दोमुंहे बालों के कारण बालों की ग्रोथ रूक जाती है और उनकी लम्बाई कम रह जाती है। इनसे बालों की शाइन भी कम हो जाती है। इसी वजह से स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाने के लिए अंत में बाल कटवाने पड़ते हैं। लेकिन, कई बार बाल कटाने के बाद कुछ ही दिनों बाद यह समस्या दोबारा होने लगती है।
दोमुंहे बालों की समस्या से राहत पाने के लिए बालों को अधिक से अधिक पोषण देने की कोशिश करनी चाहिए और इसके साथ ही बालों को मौसम और प्रदूषण से बचाना भी जरूरी है। यहां पढ़ें दोमुंहे बालों की प्रॉब्लम को कम करने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में।
दोमुंहे बालों को कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं
पका हुआ केला
2-3 पके हुए केले लें और उन्हें मैश करके एक पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट में नारियल का दूध मिलाएं। बालों की लम्बाई के अनुसार आप केला और नारियल के दूध की मात्रा कम या ज्यादा रख सकते हैं।
इस मिश्रण से बालों की मसाज करें और हेयर पैक की तरह इसे बालों में लगा दें।
तकरीबन 2 घंटे बाद शैम्पू करें।
नारियल का तेल
बालों को पोषण देने के साथ-साथ बालों के क्यूटिकल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है नारियल का तेल। अगर आपके बालों में स्प्लिट एंड्स दिखायी दे रहे हैं तो इस तरीके से नारियल तेल बालों में लगाएं-
एक कटोरी में थोड़ा-सा नारियल तेल लें और उसमें समान मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाएं।
अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और उसके बाद इसे बालों में लगाएं।
3-4 घंटें तक इसे बालों में लगा रहने दें और उसके बाद शैम्पू और पानी से बालों की सफाई करें।
