छत्तीसगढ़ :– राजनीति में शुक्रवार शाम उस समय हलचल बढ़ गई जब प्रदेश के सभी मंत्रियों को अचानक मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री से रात 8:30 बजे प्रस्तावित बैठक की सूचना मिलते ही प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं, विभागीय कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों और प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।
