नई दिल्ली: सोलर पावर प्लांट्स के इंजीनियरिंग, प्रॉक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPS) सर्विसेज देने वाली कंपनी Gensol Engineering के शेयरों की चार साल पहले लिस्टिंग हुई थी। लिस्टिंग के बाद से इसके शेयरों में 5,200 परसेंट तेजी आई है। अगर किसी निवेशक ने चार साल पहले इसमें 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो आज उसके इन्वेस्टमेंट की कीमत पांच लाख रुपये पहुंच गई होती। पिछले एक महीने में इसकी कीमत में 32 परसेंट तेजी आई है जबकि छह महीने में यह 91 परसेंट उछला है। Gensol Engineering की स्थापना 2012 में की गई थी। कंपनी ने 600 मेगावॉट कैपेसिटी के ग्राउंड और रूफ टॉप सोलर प्लांट्स लगाए हैं। साथ ही कंपनी ने पुणे में एक ईवी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट भी स्थापित किया है। इसमें तिपहिया और चौपहिया गाड़ियों का विकास किया जाएगा।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इसमें 62.59 फीसदी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी है जबकि बाकी 37.41 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में म्यूचुअल फंड्स और विदेशी निवेशकों की इसमें कोई खास हिस्सेदारी नहीं है लेकिन दिग्गज इन्वेस्टर मुकुल अग्रवाल की 1.51 फीसदी हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 335 फीसदी बढ़कर 227 करोड़ रुपये रहा जबकि एबिटा 312 परसेंट बढ़कर 70 करोड़ रुपये रहा।
Yes Bank: तीन दिन में 43% चढ़ चुका है यस बैंक का शेयर, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?क्या करें निवेशकअरिहंत कैपिटल के टेक्निकल एनालिस्ट मिलीन वासुदेव ने कहा कि डेली चार्ट पर यह स्टॉक हायर टॉप-हायर बॉटम फॉर्मेशन बना रहा है जो इसमें मजबूती का प्रमाण है। अभी यह अपने पिछले अपट्रेंड से करेक्ट हो रहा है। इसे 1,010 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ होल्ड किया जा सकता है। इसकी कीमत 1,200 रुपये तक पहुंच सकती है और फिर यह 1,350 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
इसी तरह जीसीएल ब्रोकिंग के वैभव कौशिक ने कहा कि यह स्टॉक सभी मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह 1,370 रुपये तक जा सकती है। शुक्रवार को बीएसई पर यह 4.54% की गिरावट के साथ 1110.10 रुपये पर बंद हुआ। गुरुवार को यह 1,231.35 रुपये पर पहुंचा था जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।
