Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो अगले सप्ताह आपके पास है कमाई का मौका…..
    News

    आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो अगले सप्ताह आपके पास है कमाई का मौका…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अगले हफ्ते दो कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इसमें निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। जिन कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं उनमें डब्ल्यूटीआई कैब्स (WTI Cabs IPO) और विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (VSTL) शामिल हैं। यहां हम आपको इन आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

    हालांकि आप किसी भी आईपीओ में बिना जानकारी के निवेश न करें। किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछले दिनों में कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई हैं। इनमें से कुछ में निवेशकों को अच्छा मुनाफा भी हुआ है।क्या पेटीएम संकट से मुश्किल होगी स्टार्टअप्स की राह? जानिए इसका क्या पड़ेगा असर

    अगले हफ्ते 12 फरवरी को डब्ल्यूटीआई कैब्स का आईपीओ निवेश के लिए खुलने जा रहा है। निवेशक इस इश्यू में 14 फरवरी तक दांव लगा सकते हैं। इसका प्राइस बैंड 140 रुपये से 147 रुपये तय किया गया है। डब्ल्यूटीआई कैब्स आईपीओ के लिए आवंटन को गुरुवार यानी 15 फरवरी 2024 को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यह आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा। शेयर की लिस्टिंग की तारीख 19 फरवरी 2024 तय की गई है।

    इसमें न्यूनतम लॉट साइज एक हजार शेयर है। रिटेल निवेशकों के लिए जरूरी निवेश की न्यूनतम राशि 1,47,000 है।वहीं एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट यानी 2,94,000 रुपये है। ग्रे मार्केट में डब्ल्यूटीआई कैब्स के शेयर धमाल मचा रहे हैं। अभी ग्रे मार्केट में यह 126 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग 273 रुपये पर हो सकती है। निवेशकों को पहले दिन करीब 85 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। कंपनी प्रीमियम कैब सेवाओं की प्रमुख प्रोवाइडर है। इसकी स्थापना साल 2009 में हुई थी।

    इस हफ्ते ये 5 शेयर आपको कर देंगे मालामाल! आ सकता है बंपर उछाल, मुनाफा कमाने के लिए लगाएं दांवVibhor Steel Tubes IPOस्टील पाइप और ट्यूब प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड का आईपीओ 13 फरवरी को खुलेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 72 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के लिए 141-151 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।

    वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 12 फरवरी को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के जरिए केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। यह इस महीने बाजार में आने वाला छठा पब्लिक इश्यू होगा। कंपनी के शेयरों को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews If you like to invest in IPO india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस शेयर में किसी निवेशक ने 4 साल पहले 10000 निवेश किया होता तो आज उसकी कीमत होती 5 लाख रुपए…..
    Next Article दिल्ली सरकार अब करेगी 22000 पदों पर नियुक्ति……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…
    • रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…
    • विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…
    • मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    • विष्णु भैया का प्यार महतारी वंदन योजना से मिला ये उपहार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?