Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं एक बड़ा रिकॉर्ड….
    News

    इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं एक बड़ा रिकॉर्ड….

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस रिकॉर्ड को बनाते ही रोहित शर्मा अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ देंगे. रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में कोई बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन राजकोट में उनसे तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ने से दो कदम दूर रोहित

    रोहित शर्मा अगर राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 2 छक्के जड़ देते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.रोहित शर्मा के नाम फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 77 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 78 छक्के जमाए थे. राजकोट में सिर्फ 2 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ देंगे.

    टेस्ट क्रिकेट में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है. बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 128 छक्के जड़े हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हैं. रोहित शर्मा ने 590 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं. दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है. क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं.

    टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 128 छक्के – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)107 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)100 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)98 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)97 छक्के – जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)91 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (भारत)88 छक्के – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)87 छक्के – क्रिस क्रेन्स (न्यूजीलैंड)86 छक्के – टिम साउदी (न्यूजीलैंड)85 छक्के – एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)84 छक्के – विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)82 छक्के – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)82 छक्के – मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)81 छक्के – मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान)81 छक्के – केविन पीटरसन (इंग्लैंड)78 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)77 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)73 छक्के – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) रोहित के पास 600 छक्के पूरा करने का मौका रोहित शर्मा अगर टेस्ट क्रिकेट में 10 छक्के और जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

    रोहित शर्मा के नाम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में 590 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं.

    इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 590 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)553 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)476 छक्के – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)398 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)383 छक्के – मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज 590 छक्के – रोहित शर्मा359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी294 छक्के – विराट कोहली264 छक्के – सचिन तेंदुलकर251 छक्के – युवराज सिंह247 छक्के – सौरव गांगुली243 छक्के – वीरेंद्र सहवाग

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजाने हिंदू धर्म में पूजा पाठ में आसन का क्या है महत्व……
    Next Article UP से MP के बीच बिछेगी 227 km लंबी नई रेलवे लाइन, इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?