Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खत्म हुआ सस्पेंस,यह होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री…..
    News

    खत्म हुआ सस्पेंस,यह होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इस यक्ष प्रश्न का जवाब मिल गया है. इस्लामाबाद से आ रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को उनकी पार्टी ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है. शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे. वह इमरान खान की सरकार गिरने के बाद 2022 से 2023 के बीच पीपीपी (PPP) के समर्थन से पीएम बने थे.देश का पीएम भाई और पंजाब की सीएम बेटी

    पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने ‘एक्स’ पर कहा कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ (74) ने अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ (72) को प्रधानमंत्री पद के लिए और बेटी मरियम नवाज (Maryam Nawaz) को पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया है. उन्होंने कहा, ‘नवाज शरीफ ने PML-N को (आगामी सरकार बनाने में) समर्थन देने वाले राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया है और उम्मीद जताई है कि ऐसे फैसलों से पाकिस्तान संकट से बाहर आ जाएगा.’

    वहीं मरियम नवाज शरीफ पंजाब में सीएम पद के लिए पीएमएलएन की उम्मीदवार होंगी. शहबाज शरीफ ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया मरियम नवाज़ पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी.नई सरकार के गठन को लेकर शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी नेता आसिफ अली जरदारी,एमक्यूएम नेता खालिद मकबूल से मुलाकात की है. बताया जा रहा है. इस शुक्रवार तक नई सरकार के गठन पर बात पूरी हो जाएगी. नतीजों पर सवालजेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को छोड़कर प्रमुख पार्टियों ने घोषणा की है कि वे पीएमएल-एन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश करेंगे. वहीं कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ फैमिली की निगेटिव इमेज न बने इसलिए शहबाज शरीफ को कुर्सी पर बिठाया गया है. दूसरी ओर भले ही इमरान खान के निर्दलीय कैंडिडेट अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा न छू सके हों, लेकिन उनके निर्दलय उम्मीदवारों की प्रचंड जीत के बाद नवाज शरीफ सकते में हैं.

    पूरे पाकिस्तान के चुनावों में सेना के दखल और नतीजों में धांधली की चर्चा हो रही है. ऐसी खबरों से पीएमएल-एन की गुडविल और खराब हुई है.पाकिस्तान ने चुनाव तो कराया लेकिन सेना की सधी स्क्रिप्ट के बावजूद नतीजों में छीछालेदर हो गई. जेल में बंद इमरान खान के निर्दलीय नेताओं ने सारी मुश्किलों का सामना करते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की. नवाज शरीफ की पार्टी PML-N और बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. ऐसे में बिलावल भुट्टो ने नवाज की पार्टी पीएमएल-एन को बाहर से समर्थन देने की बात कही थी. हालांकि वो खुद भी रेस में थे लेकिन पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से उनकी बार्गेनिंग पावर खत्म हो गई इसलिए वो पीछे हट गए.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india The suspense is over Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनई टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली…..
    Next Article स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है ये साउथ इंडियन डिश, टॉप 10 पैनकेक की लिस्ट में हुई शामिल……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इथेनॉल से बढ़ रही चीनी की महंगाई आ गई सरकार की सफाई, गिना दिए ये सभी कारण…

    August 22, 2026

    आखिर सपने में मृत परिजन क्यों देते हैं दस्तक उनका बात करना या परेशान दिखना क्या देता है संकेत, गरुड़ पुराण में बताई है वजह…

    August 22, 2026

    विकसित भारत-जी राम जी एवं इस योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

    August 22, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट…

    August 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इथेनॉल से बढ़ रही चीनी की महंगाई आ गई सरकार की सफाई, गिना दिए ये सभी कारण…
    • आखिर सपने में मृत परिजन क्यों देते हैं दस्तक उनका बात करना या परेशान दिखना क्या देता है संकेत, गरुड़ पुराण में बताई है वजह…
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं इस योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट…
    • प्रदेश में अगले 7 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट; रायपुर में बदला मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?