Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महतारी वंदन योजना : अगर महतारी वंदन योजना का फार्म डलवाते आपने भी की है ये गलती तो नहीं मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा, इन बातों का रखें ध्‍यान
    छत्तीसगढ

    महतारी वंदन योजना : अगर महतारी वंदन योजना का फार्म डलवाते आपने भी की है ये गलती तो नहीं मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा, इन बातों का रखें ध्‍यान

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन तो कर रही हैं, लेकिन मोबाइल नंबर के फेर में उन्हें सालभर में मिलने वाली 12,000 रुपये की राशि फंसती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि एक ही मोबाइल नंबर से ही दो से तीन आवेदन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ हितग्राही तो आपरेटर या फिर चाइस सेंटर के नंबर तक से आवेदन कर रही हैं।

    नईदुनिया की टीम ने आवेदनों की त्रुटियों की पड़ताल की तो पता चला कि कई आवेदन ऐसे हैं, जिनमें मोबाइल नंबर तो एक हैं ही, साथ ही अकाउंट नंबर, सीआइएफ नंबर भी गलत डाल दिया गया है। इसकी वजह से बनाए जा रहे प्रत्येक 100 बंडलों में 8-10 फार्म इसी तरह की त्रुटि वाले ही मिल रहे हैं। इन अपात्र आवेदनों को एकत्र किया जा रहा है। यह गड़बड़ियां निगम स्तर और शिविरों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के स्तर पर भी देखने को मिल रही है। आनलाइन एंट्री करने के दौरान भी इस तरह की गड़बड़ियां मिल रही हैं। ऐसे में त्रुटि वाले ऐसे सभी फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे।

    फार्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • एक मोबाइल नंबर से एक ही आवेदन भरें।
    • बैंक पासबुक की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।
    • शपथ पत्र में हितग्राही अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।
    • आधार कार्ड की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।

    अब ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा
    अब इस योजना के तहत किए गए आवेदनों की स्थिति और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। शासन की ओर से आनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति जानने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज कर आवेदनों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक
    आवेदन प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 51.16 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आवेदन रायपुर से पांच लाख से अधिक, जबकि सबसे कम आवेदन नारायणपुर से 17,170 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदनों में अधिक गड़बड़ियां होने की आशंका जताई जा रही है।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Mahtari Vandan Scheme not implemented Mahtari Vandan Yojana approved in Chhattisgarh in Vishnudev Sai Cabinet meeting Mahtari Vandan Yojana creates an atmosphere of happiness among women Mahtari Vandan Yojana: If you have made this mistake while filling the form of Mahtari Vandan Yojana Raipur then you will not get the money of Mahtari Vandan Yojana Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजन प्रतिनिधियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति बच्चे नुक्कड़ नाटक के माध्यम दिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम…..    
    Next Article गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती, अब मिलेंगे इतने रुपए में
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…

    February 11, 2026

    सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…

    February 11, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…

    February 11, 2026

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
    • सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…
    • टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?