: नोएडा रेव पार्टी मामले की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके बाद एल्विश यादव का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. आइए, यहां जानते हैं आखिर एल्विश यादव कौन हैं और क्यों उनका बार-बार नाम विवादों से जुड़ रहा है. एल्विश यादव
‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव सुर्खियों से उतरने का नाम नहीं ले रहे हैं. लेकिन एल्विश यादव (Elvish Yadav) प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि बैक-टू-बैक कंट्रोवर्सियों की वजह से खबरों का हिस्सा बने हुए हैं. हाल ही में नोएडा रेव पार्टी सैंपल जांज की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं. कहा जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav Controversy) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. कौन हैं एल्विश यादव?
एल्विश यादव (Elvish Yadav Youtuber) एक फेमस यूट्यूबर हैं, वह शॉर्ट फिल्म्स भी बनाते हैं. यूट्यूब की बदौलत एल्विश यादव को खूब पॉपुलैरिटी मिली है. पॉपुलैरिटी के बाद एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. और वाइल्ड कार्ड होने के बावजूद एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीता था. बिग बॉस जीत एल्विश यादव ने इतिहास रच दिया था. बता दें, एल्विश यादव के यूट्यूब पर तीन अलग-अलग चैनल हैं और सभी पर मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं. जिसमें Elvish Yadav Vlogs पर वह रोजाना के अपडेट्स व्लॉग्स के रूप में शेयर करते हैं. तो वहीं Elvish Yadav चैनल पर वह अपनी शॉर्ट फिल्में शेयर करते हैं.
लैविश लाइफ जीते हैं एल्विश!एल्विश यादव (Elvish Yadav Net Worth) की कमाई का मेन जरिया यूट्यूब ही है. यूट्यूबर होने के साथ-साथ एल्विश यादव के कई अन्य बिजनेस भी हैं, जिनसे वह मोटी कमाई करते हैं. एल्विश ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के साथ-साथ एक क्लोदिंग ब्रांड भी बनाया है. जिसका नाम Systumm_clothing है.
