नई दिल्ली:- सब्जियों और अन्य फसलों की आपूर्ति, खरीद और बिक्री बंद रहेगी।
सब्जी मंडियों, अनाज मंडियों, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा।
शहरी दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा।
प्राइवेट और सरकारी गाड़ियां भी नहीं चलेंगी, सिर्फ एंबुलेंस, शव वाहन, शादी के लिए जा रही गाड़ियों, अस्पतालों, अखबार वाली गाड़ियों, परीक्षा देने जाने वाले स्टूडेंट्स की गाड़ियों और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही रास्ता खोला जाएगा।
पंजाब के निजी बस उद्योग ने पंजाब के किसान संगठन के भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए घोषणा की है कि पंजाब में 16 फरवरी को सभी निजी बसें बंद रहेंगी।
दिल्ली-नोएडा रूट पर लग सकता है जाम
संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा के भारत बंद का असर देशभर में देखा जा सकता है। इसके चलते नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि दिल्ली में ये पहले से ही लागू है। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री भी जारी कर दी है। नोएडा में यातायात समस्या के लिए यातायात हेल्पलाइन नं. 9971009001 जारी किया गया है।
