Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक सरकारी और दो प्राइवेट बैंकों को RBI ने बताया सबसे सुरक्षित, इनमें कभी नहीं डूबेगा आपका पैसा…
    News

    एक सरकारी और दो प्राइवेट बैंकों को RBI ने बताया सबसे सुरक्षित, इनमें कभी नहीं डूबेगा आपका पैसा…

    By Tv 36 HindustanFebruary 19, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारतीय रिजर्व बैंक ने दावा किया है कि देश में तीन ऐसे बैंक हैं, जो कभी नहीं डूब सकते। इन बैंकों में जमा पैसा किले की तरह सुरक्षित रहता है। आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का यह दावा देश के करोड़ों लोगों में एक भरोसा जगाता है। साथ ही यह सवाल भी पैदा करता है कि आखिर ऐसी क्‍या चीज है जो इन बैंकों को इतना भरोसेमंद बनाती है और अन्‍य बैंक इन मानकों पर खरे क्‍यों नहीं उतर पाते हैं।

    RBI ने बताया कौन से बैंक हैं सबसे सुरक्षित-

    रिजर्व बैंक ने बीते दिनों देश के तीन बैंकों को डोमेस्टिक सिस्टमेटिकली इम्पोर्टेंट बैंकों की श्रेणी में डाला है। इसका मतलब है कि एसबीआई, आईसीआईआई और एचडीएफसी बैंक देश की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए सबसे जरूरी बैंकिंग संस्‍थान हैं। मजेदार बात यह है कि इस सूची में एक सरकारी और दो प्राइवेट बैंकों का नाम आता है।

    क्‍या है इनकी खासियत

    बैंक कर्मचारी राष्‍ट्रीय संगठन के अध्‍यक्ष अश्विनी राणा का कहना है कि इन बैंकों के पास असेट बेस यानी संपत्ति का आधार इतना मजबूत है कि वे किसी भी आर्थिक बोझ को सह सकते हैं। देश के सबसे बड़े बैंकों में शुमार होने के साथ ही इन बैंकों के पास लोन से ज्‍यादा असेट हैं। जाहिर है कि इनके डूबने का खतरा किसी भी परिस्थिति में नहीं है, क्‍योंकि लोन के डूबने के बावजूद इनके कामकाज कोई असर नहीं होगा। इन बैंकों का एनपीए भी तेजी से घट रहा है और ज्‍यादातर निवेश सुरक्षित विकल्‍पों में किए गए हैं। इस कारण 3 बैंकों की बैलेंस शीट काफी मजबूत है।

    जोखिम को करीब भी नहीं आने देते बैंक

    बैंक बाजार डॉटकॉम के बैंकिंग एक्‍सपर्ट हेमंत एआर का कहना है कि SBI, HDFC और ICICI जैसे बैंकों का फंसा हुआ कर्ज काफी कम है। सिर्फ एसबीआई की बात करें तो उसके बांटे कुल कर्ज में एनपीए का हिस्‍सा सिर्फ 0.67 फीसदी है। बैंकों ने अपनी कर्ज वसूली में काफी ग्रोथ हासिल की है। इनकी फाइनेंशियल कंडीशन भी काफी मजबूत है।

    वित्‍तवर्ष 2022-23 के अनुसार, एसबीआई के पास कुल 55,16,979 करोड़ रुपये के असेट हैं, जबकि बैंक का कुल लोन पोर्टफोलियो 32,69,242 करोड़ रुपये है। बैंक में ग्राहकों के कुल 44,23,778 करोड़ रुपये जमा हैं। स्‍पष्‍ट है कि इस बैंक ने जितना लोन बांटा है, उससे करीब दो गुना संपत्ति बना रखी है। इन बैंकों के पास पूंजी की कमी नहीं है। बैंकों का जोखिम प्रबंधन काफी मजबूत है और लोन वसूलने की प्रक्रिया में भी तेजी आ रही है।

    सुरक्षित निवेश से पैदा होता है भरोसा

    बीते दिनों अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व सहित दुनियाभर के बैंकों ने अपनी ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की। आरबीआई ने भी लगातार 6 बार रेपो रेट बढ़ाते हुए 6.25 फीसदी कर दिया। ऐसे में अपने ग्राहकों को ज्‍यादा रिटर्न दिलाने के लिए एसबीआई ने अपनी निवेश रणनीति में बदलाव किया। बाजवूद इसके बैंक अपनी ज्‍यादातर पूंजी को सुरक्षित विकल्‍पों में ही निवेश करते हैं।

    एसबीआई की बात करें तो 2022-23 में निवेश का पोर्टफोलियो 6.3 फीसदी बढ़कर 15.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसमें से 96 फीसदी निवेश घरेलू विकल्‍पों में किए गए हैं। एसबीआई का 62.94 फीसदी निवेश हेल्‍ड टू मेच्‍योरिटी श्रेणी में जाता है। ये ऐसे विकल्‍प होते हैं, जिसमें जमा पैसों की मेच्‍योरिटी डेट होती है। इन वकल्‍पों से बैंक को 6।51 फीसदी रिटर्न प्राप्‍त होता है।

    तकनीक से हो रहा विस्‍तार

    हेमंत एआर का कहना है कि इन बैंकों ने तकनीकी विकास को तेजी से अपनाया है। वीडियो केवाईसी जैसी सुविधाओं ने बैंक की सेवाओं को रिमोट एरिया तक पहुंचाने में मदद की है। इन बैंकों ने अपने फंसे कर्ज की भी काफी हद तक वसूली कर ली है। इससे बैंकों का मुनाफा बढ़ने लगा है। सिर्फ एसबीआई को देखें तो बीते वित्‍तवर्ष में इस बैंक को 50,232 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है।

    पैसा डूबा तो क्‍या सरकार लेगी गारंटी

    बैंक बाजार के एक्‍सपर्ट हेमंत एआर का कहना है कि इन बैंकों में जमा ग्राहकों का पैसा काफी सुरक्षित है और इनके डूबने का जोखिम न के बराबर है। जैसे ही इन बैंकों की वित्‍तीय हालत में खराबी आती है तो सरकार रिवर्ज बैंक के जरिये दखल देती है। ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए ही सरकार 5 लाख रुपये तक जमा पर गारंटी भी लेती है। DICGC योजना के तहत जमाकर्ताओं के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कोशिश की जाती है। इनके डूबने से पहले ही सरकार ने आर्थिक मदद देकर इन्‍हें उबारने का प्‍लान बी भी तैयार रखा है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur RBI said one government and two private banks are the safest Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब आरबीआई का चला वीजा और मास्टरकार्ड पर डंडा,लगाई बड़ी रोक…
    Next Article कमलनाथ के दिल्ली निवास पर जुटे समर्थक विधायक, हो गया बड़ा फैसला,वर्मा जी ने कर दिया क्लियर..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…

    May 22, 2026

    वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…

    May 22, 2026

    आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…

    May 22, 2026

    आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…
    • वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…
    • आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…
    • आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….
    • गांव-शहर में ये संकट नहीं होना चाहिए, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?